- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- बढ़े नहीं, कम हो गए विद्यार्थी,...
भास्कर पड़ताल में कलई खुली: बढ़े नहीं, कम हो गए विद्यार्थी, झूठे दावों व गलत आंकड़ों से छवि चमका रही मनपा - शिक्षक और संसाधन की कमी से बुरे हाल

डिजिटल डेस्क, नागपुर. मनपा शिक्षा विषय समिति की सभापति संतोषदेवी लड्ढा ने दावा किया है कि मनपा स्कूलों में वर्तमान शिक्षा सत्र से विद्यार्थियों की संख्या में इजाफा हुआ है। हालांकि विद्यार्थियों की संख्या बढ़ोतरी को लेकर कोई भी आंकड़ा उन्होंने नहीं दिया है। ऐसे में सभापति संतोष लड्ढा के दावों को लेकर दैनिक भास्कर ने पूरे मामले में पड़ताल की, तो ठीक उल्टा खुलासा हुआ है। मनपा की स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी तो दूर, पिछले साल के मुकाबले विद्यार्थी और कम हो गए हैं। शिक्षा सभापति संतोष लड्ढा समेत शिक्षा विभाग लगातार स्कूलों की सुविधा और शिक्षादान में सुधार करने की जानकारी दे रहा है। ऐसे में सवाल यह है कि मनपा स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या को बढ़ा-चढ़ाकर बताने से स्कूली शिक्षा व्यवस्था में सुधार कैसे संभव होगा।
झूठ की पोल खोल रहे आंकड़े
मनपा स्कूलों में इमारतों के सुधार, स्कूली मैदानों के विकास और सुविधाओं को बढ़ाने को लेकर भी दावे हो रहे हैं। इन प्रचार और प्रसार के आधार पर शिक्षा विभाग की सभापति संतोष लड्ढा ने इस साल स्कूलों में विद्यार्थी संख्या के बढ़ने का भी दावा किया है, लेकिन आंकड़ों में सच्चाई खुलकर सामने आ गई है। आंकड़े झूठ की पोल खोल रहे हैं। मनपा की 78 प्राथमिक स्कूल में कक्षा 1 से 8 वीं में पिछले साल 2025-26 के शिक्षा सत्र में 6801 विद्यार्थी पंजीकृत थे, लेकिन वर्तमान शिक्षा सत्र में साल 2026-27 में केवल 6275 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। आंकड़ों के लिहाज से करीब 526 विद्यार्थी कम पाए गए हैं।
माध्यमिक स्कूल में भी 63 विद्यार्थी कम
प्राथमिक स्कूलों की भांति ही इस साल माध्यमिक स्कूल और जूनियर कालेज में भी विद्यार्थी संख्या कम दर्ज हुई है। मनपा की 28 माध्यमिक स्कूल में कक्षा 1ली से 8वीं में पिछले साल 2025-26 के शिक्षा सत्र में 4615 विद्यार्थी पंजीकृत थे, लेकिन वर्तमान शिक्षा सत्र में साल 2026-27 में केवल 4552 विद्यार्थी पंजीकृत हुए हैं। ऐसे में आंकड़ों के लिहाज से करीब 63 विद्यार्थी कम हुए हैं।
पढ़ाने के लिए शिक्षक ही नहीं
मनपा स्कूलों में विद्यार्थी संख्या कम होने को लेकर स्कूलों में शिक्षकों की अनुपस्थिति भी प्रमुख कारण है। मनपा की 114 प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के 10827 विद्यार्थियों पर 287 शिक्षक कार्यरत हैं, इनमें से प्राथमिक स्कूल में 207 स्थायी शिक्षकों में से 190 जनगणना और एसआईआर में जुटे हुए हैं, जबकि 22 शिक्षकों को माध्यमिक स्कूलों में पढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं दूसरी माध्यमिक स्कूलों में कक्षा 5 से 12 वीं तक में 80 स्थायी और 92 ठेका पद्धति से शिक्षक कार्यरत हैं। इन स्कूलों के भी अधिकतर शिक्षक एसआईऔर जनगणना कामों में लगे हुए हैं। इस साल जनवरी से अगस्त तक 91 माध्यमिक शिक्षक सेवानिवृत्त हुए हैं, जबकि प्राथमिक स्कूलों में जनवरी से अगस्त तक 27 शिक्षक सेवानिवृत्त हुए हैं।
Created On :   14 Sept 2026 7:21 PM IST
Tags
- नागपुर
- महाराष्ट्र समाचार
- Nagpur News
- Maharashtra News
- नागपुर शहर
- नागपुर ग्रामीण
- कामठी
- हिंगना
- कलमेश्वर
- काटोल
- नरखेड़
- सावनेर
- उमरेड
- कुही
- भिवापुर
- मौदा
- पारशिवनी
- रामटेक
- कन्हान
- वाडी
- बुटीबोरी
- कोराडी
- खापरखेड़ा
- मोहपा
- कोंढाली
- वर्धा रोड
- वलनी
- पेंच
- येरखेड़ा
- वडधामना
- बेसा
- मानकापुर
- जरीपटका
- कामठी रोड
- पारडी
- वाठोडा
- हुडकेश्वर
- नंदनवन
- दिघोरी
- बेलतरोड़ी
- मानेवाड़ा
- नरेंद्रनगर
- प्रतापनगर
- सोनेगांव
- अजनी
- धरमपेठ
- सदर
- महाल
- इतवारी
- गंजपेठ













