- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- 58 घंटे में अधिकतम तापमान में करीब...
बारिश: 58 घंटे में अधिकतम तापमान में करीब 5 डिग्री की कमी, 5 डिग्री तक गिरा तापमान

डिजिटल डेस्क, नागपुर. बारिश के कारण मौसम खुशगवार होने के साथ ही तापमान में भी गरावट दर्ज की गई है। पिछले 58 घंटे में अधिकतम तापमान में करीब 5 डिग्री की कमी आई है। सोमवार को बदरीला दिन रहा, तो वहीं रविवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सिसय व न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
यह भी पढ़े -आपको इस QR कोड से मिलेगी नजदीकी कुंड की जानकारी, गणेश विसर्जन के लिए उपराजधानी में बनाए गए हैं सवा 4 सौ कृत्रिम टैंक
बैकलॉग में 6 फीसदी सुधार
मौसम विभाग के अनुसार, बारिश का सिस्टम तैयार होने से शनिवार व रविवार को मेघ बरसे। नमी वाली ठंडी हवा और बारिश के कारण तापमान में कमी आई और गर्मी व उमस से छुटकारा मिला। बारिश के इंतजार में बैठे किसानों को भी अब फसल लहलहाने की उम्मीद है। दो दिन हुई बारिश से बारिश का बैकलाग भी 34 फीसदी से कम होकर 28 फीसदी पर आ गया है। सोमवार को आंशिक बादल छाए रहने व बीच-बीच में हल्की धूप खिलने की संभावना है। मौसम के जानकारों की माने तो अब सिस्टम ठंडा पड़ गया है। पश्चिम से नमी वाली हवा आएगी, लेकिन तापमान में थोड़ा-थोड़ा इजाफा होने की संभावना है। लोकल डेवलपमेंट के चलते हल्की बारिश हो सकती है। 3-4 दिन में तापमान 3-4 डिग्री बढ़ने की संभावना है।
यह भी पढ़े -फोटो खिंचवाने चट्टानों तक पहुंचे और बढ़ गया जल स्तर, 150 फीट गहरी खाई में फंसे नागपुर के 4 युवक, डेढ़ घंटे के रेस्क्यू में SDRF ने बचाई जान
कई जगह गिरे पेड़
बारिश और तेज हवा के बीच शहर में अनेक स्थानों पर पेड़ गिरे। रविवार को मनपा के कंट्रोल रूम को रात करीब 12.30 बजे कलमना में प्रधानमंत्री आवास योजना के समीप पेड़ गिरने की सूचना मिली। सुबह 6 बजे रानी दुर्गावती नगर के पंचशील चौक के समीप भी पेड़ गिर गया। संविधान चौक के समीप डाकघर परिसर में भी पेड़ गिरा। सुबह 10 बजे धरमपेठ स्थित ट्रैफिक पार्क के वाकिंग ट्रैक पर और सुबह 11 बजे बजाज नगर परिसर में वसंतनगर राममंदिर के समीप भी पेड़ गिरा। जनहानि अथवा नुकसान की खबर नहीं है। घटनास्थलों पर पहुंच कर संबंधित दमकल कर्मियों ने अवशेष हटाए।
Created On :   14 Sept 2026 6:36 PM IST
Tags
- नागपुर
- महाराष्ट्र समाचार
- Nagpur News
- Maharashtra News
- नागपुर शहर
- नागपुर ग्रामीण
- कामठी
- हिंगना
- कलमेश्वर
- काटोल
- नरखेड़
- सावनेर
- उमरेड
- कुही
- भिवापुर
- मौदा
- पारशिवनी
- रामटेक
- कन्हान
- वाडी
- बुटीबोरी
- कोराडी
- खापरखेड़ा
- मोहपा
- कोंढाली
- वर्धा रोड
- वलनी
- पेंच
- येरखेड़ा
- वडधामना
- बेसा
- मानकापुर
- जरीपटका
- कामठी रोड
- पारडी
- वाठोडा
- हुडकेश्वर
- नंदनवन
- दिघोरी
- बेलतरोड़ी
- मानेवाड़ा
- नरेंद्रनगर
- प्रतापनगर
- सोनेगांव
- अजनी
- धरमपेठ
- सदर
- महाल
- इतवारी
- गंजपेठ











