- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- दिल्ली रूट पर 12 में 8 उड़ानें...
परेशान यात्री: दिल्ली रूट पर 12 में 8 उड़ानें लेट, एयर इंडिया-इंडिगो की उड़ानों पर असर, 24 अक्टूबर तक एयर इंडिया की 2 उड़ानें बंद
डिजिटल डेस्क, नागपुर. एयरपोर्ट से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को रविवार को उड़ानों में देरी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली रूट पर संचालित 12 उड़ानों में से 8 उड़ानें देरी से चलीं। इनमें कुछ उड़ानों के आगमन और प्रस्थान में एक घंटे से अधिक की देरी रही। इससे यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा।
यह भी पढ़े -बढ़े नहीं, कम हो गए विद्यार्थी, झूठे दावों व गलत आंकड़ों से छवि चमका रही मनपा - शिक्षक और संसाधन की कमी से बुरे हाल
ऐसी रही स्थिति
दिल्ली से नागपुर आने वाली एयर इंडिया की एआई 465 उड़ान करीब 1 घंटा 19 मिनट देरी से पहुंची। इंडिगो की 6ई 6433 करीब 1 घंटा 17 मिनट, 6ई 6265 करीब 56 मिनट और 6ई 6435 करीब 1 घंटा 10 मिनट देरी से नागपुर पहुंची। {नागपुर से दिल्ली जाने वाली उड़ानों पर भी देरी का असर रहा। एयर इंडिया की एआई 466 उड़ान निर्धारित समय से करीब 1 घंटा 44 मिनट देरी से रवाना हुई। इंडिगो की 6ई 6434 में करीब 1 घंटा 27 मिनट, 6ई 6573 में करीब 1 घंटा और 6ई 6436 में करीब 2 घंटे की देरी रही।
24 अक्टूबर तक एयर इंडिया की 2 उड़ानें बंद
दिल्ली-नागपुर रूट पर एयर इंडिया की कुल चार उड़ानें संचालित होती हैं। इनमें एआई 416 (नागपुर-दिल्ली) और एआई 415 (दिल्ली-नागपुर) का संचालन 24 अक्टूबर तक बंद रहेगा। एयरलाइन के शेड्यूल के अनुसार दोनों उड़ानें 25 अक्टूबर से दोबारा शुरू होंगी।
Created On :   14 Sept 2026 7:28 PM IST
Tags
- नागपुर
- महाराष्ट्र समाचार
- Nagpur News
- Maharashtra News
- नागपुर शहर
- नागपुर ग्रामीण
- कामठी
- हिंगना
- कलमेश्वर
- काटोल
- नरखेड़
- सावनेर
- उमरेड
- कुही
- भिवापुर
- मौदा
- पारशिवनी
- रामटेक
- कन्हान
- वाडी
- बुटीबोरी
- कोराडी
- खापरखेड़ा
- मोहपा
- कोंढाली
- वर्धा रोड
- वलनी
- पेंच
- येरखेड़ा
- वडधामना
- बेसा
- मानकापुर
- जरीपटका
- कामठी रोड
- पारडी
- वाठोडा
- हुडकेश्वर
- नंदनवन
- दिघोरी
- बेलतरोड़ी
- मानेवाड़ा
- नरेंद्रनगर
- प्रतापनगर
- सोनेगांव
- अजनी
- धरमपेठ
- सदर
- महाल
- इतवारी
- गंजपेठ













