Jyothika and Suriya anniversary: शादी की 20वीं सालगिरह पर फिर से दूल्हा-दुल्हन बने सूर्या-ज्योतिका, बच्चों के सामने की क्रिश्चियन वेडिंग

डिजिटल डेस्क, मुंबई। साउथ सिनेमा के स्टार कपल सूर्या और ज्योतिका ने भी अपनी शादी के 20 साल पूरे होने पर फिर से शादी की है। इस जोड़ी ने 20वीं सालगिरह पर क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से अपने बच्चों के सामने दोबारा शादी की है। सूर्या और ज्योतिका ने अपनी 20वीं एनिवर्सरी के खास मौके पर अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ शादी का जश्न मनाया। इतना ही नहीं उन्होंने एक बार फिर शादी के बंधन से जुड़े वादे किए। लेकिन उन्होंने साउथ इंडियन स्टाइल में नहीं बल्कि क्रिस्चियन अंदाज में शादी के वादों को दोहराया।
यह भी पढ़े -'खामियों, समझौतों, कुर्बानियों और निस्वार्थ प्यार का जश्न', 20 साल बाद सूर्या-ज्योतिका ने फिर रचाई शादी
सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें
ज्योतिका ने इस मौके पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया। वीडियो के साथ उन्होंने एक इमोशनल मैसेज भी लिखा है। अब उनका ये वीडियो और सेलिब्रेशन के फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
यह भी पढ़े -'खामियों, समझौतों, कुर्बानियों और निस्वार्थ प्यार का जश्न', 20 साल बाद सूर्या-ज्योतिका ने फिर रचाई शादी
ज्योतिका ने बताया, क्यों खास था ये दिन
ज्योतिका ने इस पूरे सेलिब्रेशन को ‘द सीक्वल’ नाम दिया अपने पोस्ट में उन्होंने साफ किया कि यह किसी परफेक्ट शादी का जश्न नहीं था। बल्कि उन तमाम चीजों का जश्न था, जिन्होंने इतने सालों में उनके रिश्ते को मजबूत बनाया। उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें भी लिखा है, '20 ईयर्स ऑफ लव एंड वॉर।' उन्होंने लिखा लडाइयां, समझौते, एक-दूसरे को समझना, सैक्रीफाइस और बिना किसी शर्त के प्यार करना, सब एक रिश्ते का हिस्सा होता है। उन्होंने लिखा, ‘ये सिर्फ शादी के 20 साल पूरे होने का जश्न नहीं था, बल्कि दोनों के उस रिश्ते का जश्न है, जो वक्त के साथ बदलता और मजबूत होता गया।
यह भी पढ़े -चेक बाउंस मामला राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत, 2 करोड़ जमा करने के लिए मिला आखिरी मौका
उन्होंने लिखा, ‘मैं खुश रहने का वादा करती हू, क्योंकि मैं जिंदगी का पॉजिटिव साइड देखती हूं। उन्होंने जिंदगी को एक तोहफा बताया और कहा कि जब आपका जीवनसाथी आपको खुद से भी ज्यादा सम्मान देता है, तो जिंदगी को सेलिब्रेट करने की वजह मिल जाती है।
Created On :   16 Sept 2026 12:08 PM IST












