Ambani Family Bids Farewell To Bappa: अंबानी परिवार ने धूमधाम से की गणपति बप्पा की विदाई, झूमकर नाचे अनंत और राधिका, वीडियो वायरल

अंबानी परिवार ने धूमधाम से की गणपति बप्पा की विदाई, झूमकर नाचे अनंत और राधिका, वीडियो वायरल
गणेश चतुर्थी पर अंबानी परिवार ने एंटीलिया में बप्पा का स्वागत किया था। जिसके बाद भव्य स्तर पर उत्सव का आयोजन हुआ, जहां फिल्मी दुनिया की तमामा हस्तियां भी पहुंचीं। अब कल मुंबई में भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन हुआ।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। गणेश चतुर्थी पर अंबानी परिवार ने एंटीलिया में बप्पा का स्वागत किया था। जिसके बाद भव्य स्तर पर उत्सव का आयोजन हुआ, जहां फिल्मी दुनिया की तमामा हस्तियां भी पहुंचीं। अब कल मुंबई में भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन हुआ। बप्पा को विदाई भी भव्य तरीके से दी गई। रंग-गुलाल उड़ाते हुए डांस किया गया। विसर्जन के दौरान अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने जमकर डांस किया।

अंबानी परिवार ने धूमधाम से दी बप्पा को विदाई

गणपति विसर्जन में नीता अंबानी, राधिका मर्चेंट, अनंत समेत अंबानी परिवार के सदस्य शामिल रहे। बुधवार देर रात अंबानी परिवार के सदस्य गणेश चतुर्थी के लिए अपने घर लाई गई भगवान गणेश की मूर्ति के विसर्जन समारोह में शामिल होने के लिए बाहर निकले।

बप्पा को विदाई देते हुए अनंत और राधिका ने पूरे उल्लास और उत्साह के साथ डांस किया। जब मूर्ति को विसर्जन के लिए ले जाया जा रहा था, तो नीता अंबानी से लेकर राधिका तक सभी सदस्य सभी पूरी श्रद्धा और भक्ति में लीन दिखे। अंबानी परिवार के गणपति विसर्जन उत्सव में कई सेलेब्स भी शामिल हुए। इन्फ्लुएंसर ओरी को भी स्पॉट किया गया।

Created On :   16 Sept 2026 11:24 AM IST

Tags

Next Story