The Great Indian Kapil Show: जल्द आने वाला है शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन, जानें कब और कहां आएगा कॉमेडी शो?

डिजिटल डेस्क, मुंबई। चार सीजन हिट होने के बाद कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा अपनी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहे हैं। बुधवार को मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए इसकी घोषणा भी कर दी है। मेकर्स ने घोषणा करते हुए इसका एक वीडियो भी शेयर कर दिया है। जिसमें द ग्रेट इंडियन कपिल शो की पूरी टीम नजर आ रही है।
यह भी पढ़े -फेस्टिव सीजन में पारंपरिक कपड़ों की दीवानी हैं अमीषा पटेल, बोलीं- इससे दोगुना हो जाता है त्योहार का मजा
कहां आएगा कपिल का शो?
इस बार 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' त्योहारों के सीजन में वापसी कर रहा है। हर सीजन की तरह शो का पांचवां सीजन भी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आने वाला है। वीडियो में देखने को मिला कि सभी सेट पर बैठे होते हैं, तभी कपिल पूछते हैं कि सीजन 5 आ गया। इसके बाद वह कहते हैं चलो शुरू करो। वीडियो में आगे देखने को मिला कि कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा ढोल-नगाड़ा बजाते हुए नजर आते हैं। इसके बाद सभी एक दूसरे को त्योहार की बधाई देते हैं। कोई हैप्पी दीवाली कहता है, तो कोई क्रिसमस, कोई ईद, न्यू ईयर और नवरात्रि विश करता है। बता दें कि इस बार शो की थीम 'हंसी का त्योहार' है।
यह भी पढ़े -बाबिल खान ने बताई गोल्फ खेलने के लिए तीन सबसे जरूरी चीजें, कहा- मानसिक दबाव को संभालने में करता है मदद
कब और कितने बजे आएगा शो?
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' नेटफ्लिक्स पर 26 सितंबर से शुरू होगा और इसके नए एपिसोड हर शनिवार रात 8 बजे आएंगे। शो में कपिल के साथ एक बार फिर सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा नजर आएंगे। वहीं, अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू जज की कुर्सी पर बैठे दिखाई देंगे।
Created On :   16 Sept 2026 2:01 PM IST












