Ganesh Visarjan 2026: नाचते-झूमते शिल्पा शेट्टी ने दी बप्पा को विदाई, गोविंदा ने भी बेटे संग किया गणपति विसर्जन, वीडियोज हो रहे वायरल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। गणेश चतुर्थी के बाद अब मुंबई में गणपति बप्पा को विदाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। आम लोगों के साथ बॉलीवुड सितारे भी पूरे भक्ति भाव के साथ बप्पा का विसर्जन कर रहे हैं। इसी बीच शिल्पा शेट्टी और अभिनेता गोविंदा भी गणपति विसर्जन धूम धाम से किया। इस दौरान शिल्पा शेट्टी नाचते-झूमते नजर आईं और उनकी पूरी फैमली भी साथ नजर आई। वहीं गोविंदा ने अपने बेटे के साथ विसर्जन किया।
शिल्पा ने नाच-गाने के साथ किया बप्पा को विदा
शिल्पा शेट्टी के गणपति विसर्जन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इस दौरान वह पीली साड़ी में नजर आईं और उनके साथ परिवार के लोग भी मौजूद रहे। शिल्पा ने पूरे भक्तिभाव के साथ बप्पा की पूजा की और उन्हें विदाई दी। इस दौरान एक्ट्रेस ने पैपराजी के साथ भी जमकर डांस किया। उनके ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वहीं बहन और एक्ट्रेस शमिता सेट्टी भी इस दौरान शिल्पा के साथ डांस करती नजर आईं।
यह भी पढ़े -'खामियों, समझौतों, कुर्बानियों और निस्वार्थ प्यार का जश्न', 20 साल बाद सूर्या-ज्योतिका ने फिर रचाई शादी
बेटे के साथ बप्पा को विदाई देने पहुंचे गोविंदा
वहीं, अभिनेता गोविंदा भी अपने बेटे के साथ गणपति बप्पा को विदाई देने पहुंचे। सामने आए वीडियो में गोविंदा हाथ जोड़कर बप्पा की भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। उनके बेटे भी गणपति की मूर्ति को लेकर विसर्जन के लिए जाते दिखाई दिए। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने गणपति बप्पा मोरया के जयकारे भी लगाए। अब बप्पा को विदाई देते हुए सितारों के ये वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस का ध्यान खींच रहे हैं।
Created On :   16 Sept 2026 12:38 PM IST












