PM Modi 76th Birthday: अक्षय कुमार से कंगना रनौत, अनुपम खेर तक प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर सितारों ने दी बधाई

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आज 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 76th जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर उनके समर्थकों ने बधाई दी हैं। और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहा है। बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पीएम मोदी को जन्मदिन की खास अंदाज में बधाई दे रहे हैं। अक्षय कुमार से कंगना रनौत, अनुपम खेर तक कई फिल्मी हस्तियों ने भी प्रधानमंत्री को बधाई दी है।
अनुपम खेर ने याद की पहली मुलाकात
अभिनेता अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर करते हुए प्रधानमंत्री के साथ अपनी पहली मुलाकात का जिक्र किया है। साथ ही पीएम मोदी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए कामना की है। अनुपम खेर ने लिखा है, 'भारत के माननीय एवं अत्यंत प्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर आपको लंबा, स्वस्थ और आनंदमय जीवन प्रदान करे। आप केवल करोड़ों भारतीयों के लिए ही नहीं, बल्कि विश्वभर में विभिन्न देशों के असंख्य लोगों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत हैं'।
अभिनेता ने आगे लिखा है, 'अहमदाबाद में आपसे हुई मेरी पहली मुलाकात मेरे लिए अत्यंत प्रेरणादायक थी। आपकी ईमानदारी, सच्चाई, अथक परिश्रम, अनुशासन और देश के प्रति समर्पण का मैं हृदय से सम्मान करता हूं। आपके लिए मातृभूमि सदैव सर्वोपरि है। प्रभु से प्रार्थना है कि आप आने वाले अनेक वर्षों तक इसी ऊर्जा, दृढ़ संकल्प और समर्पण के साथ देश का नेतृत्व करते रहें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं'।
यह भी पढ़े -बर्थडे स्पेशल 10 साल की उम्र में अकेले ट्रेन से संगीत सुनने निकल पड़ते थे लालगुडी जयरामन, ऐसे बने वायलिन के उस्ताद
रवि किशन ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई
एक्टर टर्न पॉलिटिशियन रवि किशन ने अपने एक्स अकाउंट पर पीएम मोदी के साथ अपनी तस्वीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. इसके साथ ही रवि किशन ने लिखा, " विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, दृढ़ इच्छाशक्ति, राष्ट्रनिष्ठा और अनवरत परिश्रम के प्रतीक, हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की अनंत कोटि शुभकामनाएं!
शत्रुघ्न सिन्हा बोले- 'कैसा लगा आइडिया'?
शत्रुघ्न सिन्हा ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया है। बधाई देते हुए उन्होंने लिखा है, 'कल मिलने वाली शुभकामनाओं की बाढ़ में कहीं खो जाने से पहले ही आपको बधाई दे रहा हूं। सरजी, आपको यह आइडिया कैसा लगा? हमारे दोस्त, समाज के साथी और माननीय प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। ईश्वर आपको अच्छी सेहत, प्यार, खुशी, शांति और एक स्वस्थ व लंबी उम्र का आशीर्वाद दें'।
यह भी पढ़े -बर्थडे स्पेशल 10 साल की उम्र में अकेले ट्रेन से संगीत सुनने निकल पड़ते थे लालगुडी जयरामन, ऐसे बने वायलिन के उस्ताद
Wishing you in advance before it gets lost in the flood of good well wishes tomorrow. How do you like the idea Sirji?
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) September 16, 2026
Many happy returns of the day for our friend, friend of society, hon'ble PM @narendramodi. May you be blessed with great well-being,love, happiness, peace & a… pic.twitter.com/oL57QKRQnv
कंगना रनौत ने भी दी शुभकामनाएं
अक्षय कुमार ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई
आज हमारे प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन है और इस दिन को सेवा संकल्प के साथ मनाया जा रहा है। मुझे लगता है जन्मदिन मनाने का इससे खूबसूरत कोई और तरीका नहीं हो सकता। हम किसी और के काम आएँ, किसी ज़रूरतमंद की मदद करें, किसी चेहरे पर मुस्कान लाएँ… बस इतना सा संकल्प।
— Akshay Kumar (@akshaykumar) September 17, 2026
Happy Birthday…
Created On :   17 Sept 2026 12:10 PM IST












