Rashami Desai TV Comeback: 8 साल बाद छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रही एक्ट्रेस रश्मी देसाई, इस शो में आएंगी नजर, बताया क्यों ठुकरा रहीं थीं ऑफर्स

8 साल बाद छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रही एक्ट्रेस रश्मी देसाई, इस शो में आएंगी नजर, बताया क्यों ठुकरा रहीं थीं ऑफर्स
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस और बिग बॉस 14 फेम रश्मि देसाई करीब 8 साल से टीवी से दूर थीं। उन्हें पॉपुलर शो 'उतरन' से काफी पहचान मिली थी। अब इतने लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर एक्ट्रेस छोटे पर्दे पर वापसी कर रही हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस और बिग बॉस 14 फेम रश्मि देसाई करीब 8 साल से टीवी से दूर थीं। उन्हें पॉपुलर शो 'उतरन' से काफी पहचान मिली थी। अब इतने लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर एक्ट्रेस छोटे पर्दे पर वापसी कर रही हैं। रश्मि देसाई करीब आठ साल बाद टीवी पर नजर आएंगी। रश्मि देसाई नए शो 'सयोनी' में माया का किरदार निभाती दिखाई देगें।

बताया क्यों ऑफर्स ठुकरा रहीं थीं रश्मि?

टीवी पर वापसी को लेकर रश्मि ने बताया कि वह सिर्फ पर्दे पर वापस आने के लिए किसी शो का हिस्सा नहीं बनना चाहती थीं। वह ऐसे किरदार और कहानी की तलाश में थीं, जिससे वह खुद को जोड़ सकें। इसी वजह से उन्होंने पिछले कुछ समय में कई ऑफर्स को ठुकरा दिया। रश्मि ने कहा कि एक कलाकार के तौर पर उनके पास काम के कई मौके आते हैं, लेकिन सिर्फ लगातार काम करते रहना और स्क्रीन पर नजर आना ही जरूरी नहीं है। उनके मुताबिक, कलाकार को ऐसा काम करना चाहिए जिसे लोग लंबे समय तक याद रखें। रश्मि को लगता है कि 'सयोनी' की कहानी में वही खास बात है और इसकी कहानी कलाकारों से भी बड़ी है।

रश्मि देसाई इससे पहले 'उतरन' जैसे लोकप्रिय टीवी शो में नजर आ चुकी हैं। अब करीब 8 साल बाद वह 'सयोनी' के साथ टीवी पर वापसी कर रही हैं। यह शो 23 सितंबर से शाम 7:30 बजे स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर प्रसारित होगा। अपने किरदार माया के बारे में बात करते हुए रश्मि ने बताया कि यह सिर्फ एक काल्पनिक किरदार नहीं है, बल्कि काफी व्यावहारिक है।

Created On :   16 Sept 2026 6:00 PM IST

Tags

Next Story