The Vvan Trailer Released: रिलीज हुआ सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म 'द वन' का ट्रेलर, क्या डबल रोल में दिखाई देंगे एक्टर, जानें कब होगी रिलीज

रिलीज हुआ सिद्धार्थ-तमन्ना की फिल्म द वन का ट्रेलर, क्या डबल रोल में दिखाई देंगे एक्टर, जानें कब होगी रिलीज
फिल्म ‘द वन’ चर्चा में है। जब से फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है फैंस फिल्म देखने के लिए एक्साइडेट हैं। अब मेकर्स ने फिल्म का शानदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की अगली फिल्म ‘द वन’ चर्चा में है। जब से फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है फैंस फिल्म देखने के लिए एक्साइडेट हैं। अब मेकर्स ने फिल्म का शानदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है। फिल्म की कहानी एक ऐसे जंगल के इर्द-गिर्द बुनी गई है जहां कोई अगर रात में जाए तो वापस नहीं लौटता। फिल्म में सिद्धार्थ और तमन्ना के अलावा सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी, अनूप सोनी, मनीष पॉल और मिलिंद गुणाजी जैसे कलाकार भी नजर आ रहे हैं।

कैसा है फिल्म का ट्रेलर

लगभग 3 मिनट के इस ट्रेलर की शुरुआत सिद्धार्थ और तमन्ना से होती है। दोनों घूमने का प्लान बनाते हैं पर परिवार वाले उन्हें छठ पूजा के लिए घर बुला लेते। यहां पहुंचकर दोनों वन देवी मंदिर की ताकत से रूबरू होते हैं। यहां उनके सामने आस्था और डर के बीच कई सवाल खड़े होते हैं। फिल्म के ट्रेलर में हैवी वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है। कई फाइट सीक्वेंस भी हैं। वहीं ट्रेलर में अंत में एक चेहरा भी है जिसे छिपाया गया है। यह किसी बड़े अभिनेता का कैमियो या फिर सिद्धार्थ का डबल रोल भी हो सकता है।

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म को दीपक कुमार मिश्रा ने निर्देशित किया है। वहीं एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्मस ने टीवीएफ के साथ मिलकर इसे प्रोड्यूस किया है। यह 25 सितंबर का सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बुधवार को मुंबई में इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया। इस मौके पर स्टार कास्ट के साथ फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर भी मौजूद रहीं।


Created On :   16 Sept 2026 6:40 PM IST

Tags

Next Story