Rise and Fall 2: सहवाग के शो राइज एंड फॉल 2 में लगेगा सितारों का मेला, स्वरा भास्कर समेत ये चेहरे बन सकते हैं शो का हिस्सा

सहवाग के शो राइज एंड फॉल 2 में लगेगा सितारों का मेला, स्वरा भास्कर समेत ये चेहरे बन सकते हैं शो का हिस्सा
'राइज एंड फॉल 2' शो के नए सीजन का ऐलान हाल ही में किया गया है। इस बार शो को क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट करते नजर आएंगे। जबकि इसके पहले सीजन को अशनीर ग्रोवर ने होस्ट किया था। ऐसे में नए होस्ट को लेकर भी फैंस एक्साइटेड हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। 'राइज एंड फॉल 2' शो के नए सीजन का ऐलान हाल ही में किया गया है। इस बार शो को क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट करते नजर आएंगे। जबकि इसके पहले सीजन को अशनीर ग्रोवर ने होस्ट किया था। ऐसे में नए होस्ट को लेकर भी फैंस एक्साइटेड हैं। वहीं, अब शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर भी लगातार नए नाम सामने आ रहे हैं।

ये सितारे होंगे शो का हिस्सा

खबरों के मुताबिक, टीवी अभिनेता करण पटेल और स्वरा भास्कर ‘राइज एंड फॉल 2’ में नजर आ सकते हैं। इनके अलावा ‘बिग बॉस 16’ फेम प्रियंका चाहर चौधरी का नाम भी शो के संभावित कंटेस्टेंट्स में शामिल है। मंगलवार को वीरेंद्र सहवाग ने भी चार नामों की ओर इशारा किया था। उन्होंने कहा था, 'अगर यह पावर का गेम है तो आपको खिलाड़ियों को सोच-समझकर चुनना होगा।' उनके इस इशारे के बाद प्रियंका चाहर चौधरी, शहजाद पूनावाला, स्वरा भास्कर और करण पटेल के शो में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई।

इन नामों के अलावा अभिनेत्री अर्चना गौतम, राजत दलाल, अनम दरबार और शैलेश लोढ़ा के भी शो में शामिल होने की खबरें हैं। वहीं, ‘स्प्लिट्सविला’ फेम कायरा अनु, सोराब बेदी, निहारिका तिवारी और साक्षी श्रीवास का नाम भी संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में बताया जा रहा है। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर जीविका सिंह ने भी इस लिस्ट को लेकर जानकारी शेयर की है। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर राज ग्रोवर भी ‘राइज एंड फॉल 2’ में नजर आएंगे। इसके अलावा श्रुतिका अर्जुन, नेहल चुडासमा, दीप्ति छेत्री, प्रियंका जग्गा और अनुराग डोभाल के नाम भी सामने आए हैं।

Created On :   16 Sept 2026 5:20 PM IST

Tags

Next Story