कपिल शर्मा फिर लगाएंगे हंसी का तड़का, 26 सितंबर से लौट रहा 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का सीजन 5

कपिल शर्मा फिर लगाएंगे हंसी का तड़का, 26 सितंबर से लौट रहा द ग्रेट इंडियन कपिल शो का सीजन 5
कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा एक बार फिर दर्शकों को हंसाने और एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं। उनके पॉपुलर कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन जल्द ही दर्शकों के बीच लौटने वाला है। करीब छह महीने के ब्रेक के बाद शो की वापसी हो रही है और इस बार इसकी शुरुआत ही फेस्टिव सीजन के साथ होने वाली है। ऐसे में दीपावली और क्रिसमस जैसे त्योहारों के मौके पर कपिल और उनकी पूरी टीम दर्शकों के लिए हंसी और मस्ती से भरपूर नए एपिसोड लेकर आएगी।

मुंबई, 16 सितंबर (आईएएनएस)। कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा एक बार फिर दर्शकों को हंसाने और एंटरटेन करने के लिए तैयार हैं। उनके पॉपुलर कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन जल्द ही दर्शकों के बीच लौटने वाला है। करीब छह महीने के ब्रेक के बाद शो की वापसी हो रही है और इस बार इसकी शुरुआत ही फेस्टिव सीजन के साथ होने वाली है। ऐसे में दीपावली और क्रिसमस जैसे त्योहारों के मौके पर कपिल और उनकी पूरी टीम दर्शकों के लिए हंसी और मस्ती से भरपूर नए एपिसोड लेकर आएगी।

करीब छह महीने के ब्रेक के बाद शो की वापसी को लेकर कपिल शर्मा काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, ''हर सीजन के दौरान मुझे लगता है कि मैंने अब काफी मस्ती कर ली है, लेकिन फिर एहसास होता है कि अभी और भी बहुत कुछ करना बाकी है। शायद यही चीज मुझे और मेरी टीम को लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।''

कपिल ने कहा, ''हम आने वाले फेस्टिव सीजन को दर्शकों के साथ मनाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मैं नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' को दुनियाभर में मिले प्यार के लिए दर्शकों का शुक्रिया अदा चाहता हूं। इस बार हम दीवाली हो या क्रिसमस, पूरे उत्साह के साथ सेलिब्रेट करेंगे। बस लिफाफे अर्चना जी से दूर रखिए, बाकी हम हंसी का त्योहार तो लेकर आ ही रहे हैं।''

कपिल का यह मजाक शो की जज अर्चना पूरन सिंह को लेकर था। अर्चना की हंसी और कपिल के साथ उनकी मजेदार बातचीत शो का एक खास हिस्सा रही है। दोनों की नोकझोंक दर्शकों को खूब हंसाती है।

नेटफ्लिक्स की सीरीज हेड तान्या बामी ने भी शो की वापसी को लेकर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, ''छह महीने के ब्रेक के बाद शो को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ रही थी। इस बार शो की वापसी फेस्टिव सीजन की शुरुआत में हो रही है और इसमें कई दिलचस्प मेहमान नजर आने वाले हैं। नए सीजन की थीम 'हर टाइप का फनी' है। कपिल इस बार भी अपने कॉमेडी अंदाज के साथ दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं। शो में नए मजेदार पल, अचानक आने वाले सरप्राइज और कई ऐसे सेगमेंट देखने को मिलेंगे, जो दर्शकों के लिए हंसी के इस त्योहार को और खास बनाएंगे।''

बुधवार को शो के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर सीजन 5 का प्रोमो भी शेयर किया। प्रोमो में फेस्टिव माहौल के बीच कपिल शर्मा अपनी पूरी टीम के साथ नजर आ रहे हैं। कपिल के साथ सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू भी दिखाई दे रहे हैं। सभी कलाकार ट्रेडिशनल कपड़ों में नजर आए और प्रोमो में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न का माहौल देखने को मिला।

मेकर्स ने प्रोमो शेयर करते हुए लिखा, ''ढोल-नगाड़े बजेंगे, क्योंकि अब नेटफ्लिक्स पर 'हंसी का त्योहार' सजने वाला है। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का सीजन 5 26 सितंबर से रात 8 बजे सिर्फ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।''

नए सीजन में कपिल शर्मा एक बार फिर शो को लीड करते नजर आएंगे, जबकि सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू भी अपनी पुरानी मस्ती के साथ लौट रहे हैं।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 Sept 2026 3:12 PM IST

Tags

Next Story