Box Office Collection: 200 करोड़ की दहलीज पर फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी', आखिरी सांसे गिन रही अक्षय कुमार की 'हैवान', जानें 'हनुमान अंश' का कलेक्शन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इन दिनों 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। वहीं अक्षय कुमार की फिल्म 'हैवान' रिलीज के महज 6 दिन बाद ही आखिरी सांसे गिन रही है। 'हनुमान अंश' थिएटर्स में अपना दबदबा बनाए हुए है। वहीं, 'मिर्जापुर द मूवी' की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। मिर्जापुर द मूवी 200 करोड़ के कलेक्शन के बिल्कुल पास पहुंच चुकी है।
यह भी पढ़े -सीपीएल 2026 माज सदाकत शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने, जमैका ने बारबाडोस को 9 विकेट से हराया
'हैवान' गिन रही आखिरी सांसें
अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म हैवान को रिलीज हुए महज 6 दिन हुए हैं। इतने दिनों में ही इसकी कमाई लाखों में पहुंच गई है। फिल्म अब लगभग बॉक्स ऑफिस पर आखिरी सांसें गिन रही है। आज बुधवार को इसने 45 लाख की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म की टोटल कमाई 9.20 करोड़ हो गई है।
'मिर्जापुर द मूवी' की गिरी कमाई
पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' ने शानदार शुरुआत की और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। फिलहाल 13 दिन बाद इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली है। आज फिल्म ने बुधवार को 3.75 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 199.45 करोड़ हो गया है। फिल्म जल्द ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।
यह भी पढ़े -बर्थडे स्पेशल 10 साल की उम्र में अकेले ट्रेन से संगीत सुनने निकल पड़ते थे लालगुडी जयरामन, ऐसे बने वायलिन के उस्ताद
'हनुमान अंश' कलेक्शन
फिल्म 'हनुमान अंश' को रिलीज हुए 41 दिन हो गए हैं और फिल्म का तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म 41 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस के शिखर पर जमी हुई है। आज इसने 5.08 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 236.21 करोड़ हो गया है।
Created On :   17 Sept 2026 10:52 AM IST












