Katrina Kaif Trolling: बढ़े वजन को लेकर ट्रोल हो रहीं कैटरीना कैफ के सपोर्ट में उतरे पाकिस्तानी एक्टर, सलमान की एक्स ने भी किया रिएक्ट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कैटरीना कैफ लंबे वक्त बाद विक्की कौशल के साथ मुंबई में अंबानी फैमिली के गणपति समारोह में नजर आईं थी। इस दौरान उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गईं। लेकिन इस चर्चा की वजह सिर्फ उनका नजर आना नहीं था सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने उनके लुक को लेकर कमेंट करना शुरू कर दिया। कई लोगों ने उनकी प्रेग्नेंसी से पहले की फोटोज के साथ अभी की फोटोज से कंपेयर भी करना शुरु कर दिया। अब मां बनने के बाद एक्ट्रेस के बढ़े वजन पर उनकी खूब ट्रोलिंग हो रही है। ऐसे में पाकिस्तानी सिंगर और एक्टर अली जफर ने कैटरीना कैफ का सपोर्ट किया है वहीं सलमान खान की एक्स गर्ल फ्रेंड सोमी अली ने भी एक्ट्रेस का सपोर्ट किया है।
कैटरीना कैफ के सपोर्ट में उतरे अली जफर
अली जफर ने बढ़े वजहन को लेकर ट्रोल हो रहीं कैटरीना कैफ का सपोर्ट किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में ट्रोलर्स पर निशाना साधते हुए लिखा, ‘मैंने सोशल मीडिया पर ऐसे कई पोस्ट और कमेंट देखे हैं, जिनमें किसी महिला के पहले और अब के लुक्स को कंपेयर किया जा रहा है। किसी के शरीर या चेहरे को इस तरह से आंकना सही नहीं है। अली जफर ने कहा, ‘पुरुषों को अपने नजरिए के बारे में सोचना चाहिए। समाज में आदमियों को काफी छूट मिलती है और कई बार इसी वजह से महिलाएं किस तरह दिखेंगी, उनका शरीर कैसा होना चाहिए और उन्हें किस तरह जिंदगी जीनी चाहिए, इस पर भी लोग अपनी राय थोपने लगते हैं। ‘अगर कोई महिला बनाए गए खूबसूरती के पैमाने पर फिट नहीं बैठती, तो उसे नीचा दिखाना शुरू कर दिया जाता है।ऐसी सोच को बदलने की जरूरत है।
यह भी पढ़े -सीपीएल 2026 माज सदाकत शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने, जमैका ने बारबाडोस को 9 विकेट से हराया
सोमी अली बोलीं- 'आपको एक महिला पर टिप्पणी का हक नहीं'
कैटरीना को उनके बढ़े वजन को लेकर ट्रोल करने वालों को सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री सोमी अली ने जवाब दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। सोमी ने कैटरीना और विक्की की तस्वीर शेयर की है, जो अंबानी इवेंट के दौरान की है। इसके साथ एक लंबा नोट लिखा है। सोमी अली ने लिखा है, 'किसी महिला का शरीर कोई सार्वजनिक संपत्ति नहीं है। मां बनने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि लोग उसके शरीर पर टिप्पणी करें'। सोमी अली ने आगे लिखा है, 'उस महिला ने इस दुनिया में एक नई जिंदगी को जन्म दिया है। वह महिला सम्मान की हकदार है, मजाक की नहीं। जो लोग स्क्रीन के पीछे छिपकर महिलाओं के शरीर का मजाक उड़ाते हैं, उन्हें बता दें कि उसके शरीर से आपका कोई लेना-देना नहीं है। उस महिला का हुनर, काम और उसकी इंसानियत ही ध्यान देने लायक चीजें हैं। महिलाओं को वैसे ही रहने दें, बिना इस बात पर जोर दिए कि उन्हें कैसा दिखना चाहिए'।
Created On :   17 Sept 2026 12:47 PM IST












