Ranbir Kapoor viral video: रामायण रिलीज से पहले बवाल, रणबीर कपूर ने नहीं खाया गणपति पूजा का प्रसाद, भड़के लोग बोले- ‘रामायण फ्लॉप होगी’

रामायण रिलीज से पहले बवाल, रणबीर कपूर ने नहीं खाया गणपति पूजा का प्रसाद, भड़के लोग बोले- ‘रामायण फ्लॉप होगी’
रणबीर कपूर पत्नी आलिया भट्ट के साथ अंबानी के घर गणेश चतुर्थी के जश्न में शामिल हुए थे। इस बीच, एक्टर का एक गणपति पूजा में शामिल होने का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो की वजह से एक्टर को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर पत्नी आलिया भट्ट के साथ अंबानी के घर गणेश चतुर्थी के जश्न में शामिल हुए थे। इस बीच, एक्टर का एक गणपति पूजा में शामिल होने का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो की वजह से एक्टर को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर ने प्रसाद खाने से मना कर दिया। जिसके बाद लोग गुस्सा हो गए हैं और एक्टर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

रणबीर कपूर का गणपति पूजा का पुराना वीडियो हो रहा वायरल

बता दें कि रणबीर कपूर अपने जिस पुराने वायरल हो रहे वीडियो की वजह से ट्रोल हो रहे हैं उसमें वे एक पंडाल में गणपति जी के दर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद पंडित उन्हें प्रसाद देते हैं रणबीर कपूर प्रसाद का डब्बा ले तो लेते हैं लेकिन फिर वे पैप्स से कहते हुए नजर आते हैं "मैं तो डाइट पर हूं, तुम खा लो।"

ट्रोल हो रहे रणबीर कपूर

वहीं प्रसाद लेने से मना करने पर एक्टर को अब ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। एक यूजर ने भड़कते हुए लिखा, "ऑन ए सीरियस नोट प्रसाद के रूप में मिठाई का एक बाइट आपकी हेल्थ पर कोई निगेटवि इफेक्ट नहीं डालेगा। ये डाइट का रीजन बिल्कुल बकवास है" एक अन्य ने कहा, "इसको बीफ दे देते तो ये खा लेता।" एक अन्य ने लिखा, "बीफ खाने वाले प्रसाद कैसा खा सकता है...और इनको राम बना दिया है." वहीं एक और ने लिखा, “लिख कर ले लो रामायण फ्लॉप होगी।


रामायण' में राम की भूमिका में आएंगे नजर

बता दें कि रामायण दो पार्ट वाली एपिक है जिसमें रणबीर कपूर ने भगवान राम, यश ने रावण, साई पल्लवी ने सीता, रवि दुबे ने लक्ष्मण और सनी देओल ने भगवान हनुमान की भूमिका निभाई है, लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय, अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह और कुणाल कपूर सहित अन्य भी हम भूमिकाएं निभाते दिखेंगे। फिल्म का पहला पार्ट इस दिवाली पर रिलीज होगा जबकि दूसरा पार्ट अगले साल यानी 2027 की दिवाली के मौके पर रिलीज किए जाने की उम्मीद है।

Created On :   17 Sept 2026 1:23 PM IST

Tags

Next Story