Celebs Buys iPhone: बॉलीवुड सेलेब्स पर छाया आईफोन 18 का खुमार, रितेश देशमुख, नेहा धूपिया से लेकर विक्की कौशल तक ने खरीदे नया मॉडल

बॉलीवुड सेलेब्स पर छाया आईफोन 18 का खुमार, रितेश देशमुख, नेहा धूपिया से लेकर विक्की कौशल तक ने खरीदे नया मॉडल
भारत में आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स की सेल शुरू हो चुकी है। इस मौके पर कई सेलेब्स ने फोन खरीदा है और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड सितारे अक्सर नए ट्रेंड सेट करते हैं और सोशल मीडिया ट्रेंड का हिस्सा भी बनते हैं। फैंस उनके कपड़े और उनकी तरफ से बनाए गए ट्रेंड्ज को फॉलो करते हैं। इन सेलेब्स के पास फोन से लेकर कार तक लग्जरी होते हैं। इस बीच आज भारत में एप्पल के नए आईफोन की सेल शुरू हुई। भारत में आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स लॉन्च के बाद से ही चर्चा में है। अब कई सेलेब्स ने नए फोन खरीदे हैं और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

रितेश देशमुख

अभिनेता रितेश देशमुख ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। उनके हाथ में एक लेटेस्ट आईफोन नजर आ रहा है। उन्होंने ग्लेशियर ब्लू कलर वाले आईफोन 18 प्रो मैक्स के साथ इमेज पोस्ट की है। इसके साथ उन्होंने लिखा 'मेरा वाला ब्लू'।

जेनेलिया देशमुख

रितेश देशमुख की पत्नी जेनेलिया देशमुख ने आईफोन 18 प्रो सीरीज का बरगंडी रंग का फोन पसंद किया है। उनके हाथ में लेटेस्ट फोन है। वह काफी खुश लग रही हैं।

विक्की कौशल

विक्की कौशल शुक्रवार को मुंबई के एक एप्पल स्टोर पर नजर आए। यहां उन्होंने आधिकारिक तौर पर बिक्री शुरू होने पर नया लॉन्च हुआ आईफोन 18 प्रो मैक्स खरीदा। विक्की कौशल ने नए फोन से सेल्फी ली।

नेहा धूपिया

नेहा धूपिया ने आईफोन 18 प्रो सीरीज का बरगंडी रंग का फोन लिया है। लेटेस्ट फोन के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए नेहा धूपिया ने कैप्शन में लिखा 'हाथ में और साथ में।'

शिल्पा शेट्टी

नेहा धूपिया ने आईफोन 18 प्रो सीरीज का वाइट रंग का फोन लिया है। लेटेस्ट फोन के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने कैप्शन में लिखा-HELLO is it me you're looking for

Created On :   18 Sept 2026 12:32 PM IST

Tags

Next Story