सलमान खान समेत कई सेलेब्स ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, दीर्घायु की कामना कीं
मुंबई, 17 सितंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। सलमान खान ने प्रधानमंत्री को अपने संदेश में ‘नरेंद्र भाई’ कहकर संबोधित किया और उनके स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की कामना की।
सलमान खान ने गुरुवार को अपने एक्स हैंडल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए खास संदेश साझा करते हुए लिखा, “जन्म दिन मुबारक हो ऑनरेबल पीएम साहब, विश यू ए वेरी हैप्पी बर्थडे, नरेंद्र भाई मोदी। जय हिंद।”
सलमान खान इससे पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दे चुके हैं। पिछले साल प्रधानमंत्री के 75वें जन्मदिन पर उन्होंने एक्स पर लिखा था, “हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्रभाई मोदी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने प्रधानमंत्री को ‘ऑनरेबल पीएम’ संबोधित करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और जीवन में सफलता की कामना की।
शाहरुख खान ने एक्स पर लिखा, “यहां आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी। अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और संतुष्टि के कई और वर्षों के लिए। आप हमेशा देश को अपनी शक्ति और सकारात्मकता से प्रेरित करते रहें।”
वहीं, सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर उनके स्वस्थ, दीर्घायु और ऊर्जावान जीवन की मंगलकामना की।
कंगना रनौत ने प्रधानमंत्री की राष्ट्रसेवा के 25 वर्षों की यात्रा का उल्लेख करते हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से देशभर में सेवा और जनकल्याण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।
अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी ने भी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र मथुरा के लोग भी पूरे देश के साथ प्रधानमंत्री को लंबी, स्वस्थ और खुशहाल जिंदगी की शुभकामनाएं देते हैं।
हेमा मालिनी ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व और देश के लिए उनके कार्यों का उल्लेख करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 1950 में गुजरात के वडनगर में हुआ था। उन्होंने पहली बार मई 2014 में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में दोबारा जीत दर्ज कर प्रधानमंत्री बने और 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।
सलमान खान, शाहरुख खान, कंगना रनौत और हेमा मालिनी के अलावा अक्षय कुमार, रवीना टंडन, अनिल कपूर, अजय देवगन, रितेश देशमुख और ए.आर. रहमान समेत कई फिल्मी हस्तियों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   17 Sept 2026 6:55 PM IST












