Vikrant Massey Musafir Cafe: विक्रांत मैसी के ‘मुसाफिर कैफे’ की दुनिया अब असल जिंदगी में भी होगी साकार, खोलने जा रहे कैफे!

विक्रांत मैसी के ‘मुसाफिर कैफे’ की दुनिया अब असल जिंदगी में भी होगी साकार, खोलने जा रहे कैफे!
अभिनेता विक्रांत मैसी अपनी चर्चित सीरीज ‘मुसाफिर कैफे’ की दुनिया को अब पर्दे से बाहर भी साकार करने की तैयारी में हैं। अभिनेता हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ‘मुसाफिर कैफे’ नाम से दो नए कैफे खोलने जा रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अभिनेता विक्रांत मैसी अपनी चर्चित सीरीज ‘मुसाफिर कैफे’ की दुनिया को अब पर्दे से बाहर भी साकार करने की तैयारी में हैं। अभिनेता हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ‘मुसाफिर कैफे’ नाम से दो नए कैफे खोलने जा रहे हैं। दोनों जगहों पर निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। विक्रांत इस प्रोजेक्ट से बतौर अभिनेता के साथ अपने प्रोडक्शन हाउस ‘होममेड स्टोरीज’ के जरिए भी जुड़े हैं। एक करीबी सूत्र के मुताबिक, दोनों कैफे का डिजाइन सीरीज में नजर आए कैफे जैसा ही रखा जाएगा। खास बात यह है कि यहां कलाकारों के ठहरने के लिए करीब 20 कमरों की व्यवस्था भी होगी।

इस तरह ‘मुसाफिर कैफे’ की कहानी और माहौल को वास्तविक दुनिया में भी जगह देने की कोशिश की जा रही है। सीरीज में विक्रांत ने चंदर का किरदार निभाया है। कहानी में चंदर अपने सपने को पूरा करने के लिए पहाड़ों में बसता है और कैफे के आसपास अपनी जिंदगी को नए सिरे से आगे बढ़ाने की कोशिश करता है। सीरीज की कहानी में यह कैफे उसके सफर का अहम हिस्सा है।

यह भी पढ़े -हिंदी टेलीविजन को लेकर संदीप सिकंद ने कहा-टीवी को ओरिजिनल स्टोरीटेलिंग पर लौटना होगा

बताया जा रहा है कि नए कैफे सिर्फ खाने-पीने और ठहरने की जगह नहीं होंगे, बल्कि कलाकारों के लिए रेजिडेंसी स्पेस के तौर पर भी काम करेंगे। यहां देश-दुनिया से आने वाले कलाकार रहकर अपने रचनात्मक काम पर ध्यान दे सकेंगे। फिलहाल दोनों प्रोजेक्ट पर काम जारी है। इनके जरिए पहाड़ी इलाकों के पर्यटन और स्थानीय रचनात्मक माहौल को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Created On :   18 Sept 2026 1:06 PM IST

Tags

Next Story