Toronto Film Festival 2026: रिची मेहता की ‘फूलन’ ने TIFF में जीता दर्शकों का दिल, वर्ल्ड प्रीमियर पर मिला स्टैंडिंग ओवेशन

रिची मेहता की ‘फूलन’ ने TIFF में जीता दर्शकों का दिल, वर्ल्ड प्रीमियर पर मिला स्टैंडिंग ओवेशन
चंबल के बीहड़ों से निकलकर संसद बनने वाली दस्यु सुंदरी फूलन देवी के जीवन पर आधारित फिल्म 'फूलन' वर्ल्डवाइड देश का नाम ऊंचा किया है। ये फिल्म टोरंटो फिल्म फेस्टिवल 2026 में छा गई है। फूलन का TIFF में वर्ल्ड प्रीमियर हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। चंबल के बीहड़ों से निकलकर संसद बनने वाली दस्यु सुंदरी फूलन देवी के जीवन पर आधारित फिल्म 'फूलन' वर्ल्डवाइड देश का नाम ऊंचा किया है। ये फिल्म टोरंटो फिल्म फेस्टिवल 2026 में छा गई है। फूलन का TIFF में वर्ल्ड प्रीमियर हुआ जहां 2 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे स्टैंडिंग ओवेशन दिया। फिल्म में स्नेहा कुमारी ने फूलन देवी का किरदार निभाया है, जिसे काफी पसंद किया गया।

फिल्म को मिला स्टैंडिंग ओवेशन

कनाडाई फिल्म निर्माता-निर्देशक रिची मेहता की फिल्म 'फूलन' का वर्ल्ड प्रीमियर 16 सितंबर 2026 को 51वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF 2026) में हुआ। ‘फूलन’ को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के स्पेशल प्रेजेंटेशन सेक्शन में जगह मिली थी। फिल्म की स्क्रीनिंग टोरंटो के मशहूर प्रिंसेस ऑफ वेल्स थिएटर में हुई। फिल्म की कहानी और एक्टिंग लोगों को इतनी पसंद आई कि देखने के बाद सभी ने खड़े होकर इस फिल्म के लिए तालियां बजाईं।

इस हिंदी एक्शन ड्रामा फिल्म में स्नेहा कुमारी ने फूलन देवी का किरदार निभाया है। अनुराग ठाकुर, विक्रम प्रताप सिंह, आकाश दहिया, प्रतीक पचौरी और देव दत्त बुढोलिया भी फिल्म में अहम भूमिकाओं में हैं। 'फूलन' फिल्म फूलन देवी की आत्मकथा, 'आई, फूलन देवी- द ऑटोबायोग्राफी ऑफ इंडियाज बैंडिट क्वीन' पर आधारित है। यह फिल्म उनके जीवन के एक अहम 48 घंटों पर केंद्रित है, जब उन्हें लगभग 2,000 हथियारबंद लोगों के एक समूह ने घेर लिया था।

Created On :   17 Sept 2026 3:26 PM IST

Tags

Next Story