Ranveer-Deepika Visit Siddhivinayak: सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचे रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण, शानदार लुक में दिखा पावर कपल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के घर एक बार फिर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है। यह खूबसूरत जोड़ी जल्द अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाला है। बीते दिन लालबाग के गणपति के दर्शन के बाद अब रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण को मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचे। पावर कपल साथ में बप्पा का आशीर्वाद लेने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। वायरल वीडियो में दीपिका का बेबी बंप साफ दिख रहा है।
यह भी पढ़े -गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय की फिल्म 'तुम मेरे हो' का फर्स्ट पोस्टर रिलीज, इस दिन फिल्म होगी रिलीज
गणपति का आशीर्वाद लेने पहुंचीं दीपिका
बीते दिन 'धुरंधर' रणवीर सिंह लाल बाग के राजा के दरबार पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बप्पा के आगे मत्था टेका और प्रार्थना कर आशीर्वाद लिया। आज वे अपनी पत्नी दीपिका के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे हैं। दीपिका जल्द दूसरी बार मां बनेंगी। इससे पहले उन्होंने भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया है। कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिनमें दीपिका का बेबी बंप साफ देखा जा सकता है।
यह भी पढ़े -'दायरा' देखने पहुंचे दर्शकों ने बताया कैसा लगी फिल्म, बोले- 'ऐसी कहानी बनाने के लिए जिगरा चाहिए'
कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर पहुंचे रणवीर-दीपिका
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल है, जिनमें दीपिका और रणवीर को सिद्धिविनायक जाते हुए देखा जा सकता है। रणवीर कुर्ता पजामा में हैं। वहीं, दीपिका सलवार सूट में दुपट्टा ओढ़े नजर आ रही हैं। बालों को जूड़ा बनाकर उन्होंने गजरा लगाकर स्टाइल किया है। चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है। कपल कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिर परिसर की तरफ बढ़ रहा है। बता दें कि, रणवीर और दीपिका साल 2024 में अपनी पहली संतान बिटिया दुआ के जन्म से पहले भी बप्पा के दरबार में पहुंचे थे।
Created On :   18 Sept 2026 4:22 PM IST












