Konkona Sen Sharma And Amol Parashar Relation: एक्टर अमोल पाराशर के साथ कोंकणा सेन शर्मा ने किया रिश्ते का एलान? वीडियो देख यूजर्स ने लगाईं अटकलें

डिजिटल डेस्क, मुंबई। काफी दिनों से रूमर्स फैले हुए हैं कि, कोंकणा सेन शर्मा और अमोल पाराशर डेट कर रहे हैं। इस बीच दोनों ने कुछ ऐसा किया है कि उनके रिश्ते को लेकर फैंस एक्साइडेट हो गए हैं। अमोल के जन्मदिन पर, कोंकणा ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया। उनकी मस्ती भरी बातचीत ने फैंस और दूसरे सेलेब्स का ध्यान खींचा है।
वायरल वीडियो में क्या है?
कोंकणा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा, 'जब उसका जन्मदिन हो लेकिन वह कुछ भी नहीं करना चाहता हो।' क्लिप में दोनों कलाकार साथ दिख रहे हैं और बैकग्राउंड में एक गाना बज रहा है। कोंकणा अमोल का जन्मदिन मनाने के अलग-अलग तरीके सुझाती हैं, जबकि वह हर आइडिया को ठुकराते हैं और यह दिखाने की कोशिश करते हैं कि वह कुछ भी नहीं करना चाहते। बाद में उन्होंने एक सिंपल बर्थडे विश भी लिखा, 'जन्मदिन की बधाई अमोल पाराशर'।
यह भी पढ़े -एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी की जिंदगी पर बन रही फिल्म कब आएगी? अल्लू अरविंद ने बताया रिलीज का समय
फैंस दे रहे ऐसे रिएक्शन
इस वीडियो पर उनके दोस्तों और इंडस्ट्री के साथियों ने तुरंत रिएक्शन दिया। कुशा कपिला ने लिखा, 'जन्मदिन की बधाई अमोल और यह रील बहुत ही जबरदस्त है। सुरभि ज्योति ने वीडियो को 'शानदार' बताया, जबकि तिलोत्तमा शोम ने 'हाहाहा' कहकर रिएक्शन दिया। वहीं, फैंस ने इस पोस्ट का कुछ अलग ही मतलब निकाला। कई यूजर्स ने इस वीडियो को दोनों के रिश्ते के 'हार्ड लॉन्च' (रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार करने) के तौर पर देखा। एक फैन ने कमेंट किया, 'आखिरकार हार्ड लॉन्च हो ही गया।' एक और यूजर ने लिखा, 'हे भगवान, दोनों क्यूट लोग एक ही फ्रेम में।'
Created On :   18 Sept 2026 3:31 PM IST












