Isha Gurmeet Movie Tum Mere Ho: फिल्म तुम मेरे हो से बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही ईशा मालवीया, गुरमीत चौधरी संग करेंगी रोमांस, जानें कब होगी रिलीज

फिल्म तुम मेरे हो से बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही ईशा मालवीया, गुरमीत चौधरी संग करेंगी रोमांस, जानें कब होगी रिलीज
ईशा मालवीय जल्द फिल्म 'तुम मेरे हो' के साथ बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। गुरुवार को मेकर्स ने उनकी इस हिंदी फिल्म के कई सारे पोस्टर रिलीज किए हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। 'बिग बॉस 17' फेम ईशा मालवीय जल्द फिल्म 'तुम मेरे हो' के साथ बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। गुरुवार को मेकर्स ने उनकी इस हिंदी फिल्म के कई सारे पोस्टर रिलीज किए हैं। खास बात ये है कि इस मूवी में वह टीवी के पॉपुलर एक्टर गुरमीत चौधरी के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगी। रिलीज किए गए पोस्टर में दोनों काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे है।

कैसे हैं ईशा और गुरमीत की फिल्म के पोस्टर?

गुरमीत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर फिल्म के पोस्टर शेयर किए हैं, जिसमें देखने को मिला कि दोनों रोमांस में खोए हुए नजर आ रहे हैं। पहले पोस्टर में दोनों लिपलॉक करते नजर आए और आगे के पोस्टर में भी दोनों का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला। बता दें कि गुरमीत चौधरी ही ईशा को बॉलीवुड में लॉन्च कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन आशीष पांडा ने किया है और यह रेवा क्रिएटिव हाउस और देबगुरु फिल्म्स के बैनर तले बनाई गई है। वहीं, फिल्म को आरती एस और देबिना बनर्जी ने प्रोड्यूस किया है।

कब रिलीज होगी फिल्म 'तुम मेरे हो'?

इन पोस्टर को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, 'तुम मेरे हो' की दुनिया में डुबकी लगाओ। फिल्म 23 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। क्योंकि कई बार, प्यार में पड़ना आसान होता है, लेकिन इसके बाद जो होता है, वो कहानी है।' ईशा मालवीय और गुरमीत चौधरी 'लाफ्टर शेफ्स 3' में साथ काम कर चुके हैं। ईशा इससे पहले पंजाबी फिल्म 'इश्कां दे लेखे' में नजर आ चुकीं हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो 'उडारियां' से की थी।

Created On :   18 Sept 2026 5:23 PM IST

Tags

Next Story