आईफा अवॉर्ड्स 2027 को होस्ट करेंगे करण जौहर-वरुण धवन, डिजिटल अवॉर्ड्स में पंकज त्रिपाठी-अली फजल संभालेंगे मंच

आईफा अवॉर्ड्स 2027 को होस्ट करेंगे करण जौहर-वरुण धवन, डिजिटल अवॉर्ड्स में पंकज त्रिपाठी-अली फजल संभालेंगे मंच
इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स (आईफा अवॉर्ड्स 2027) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, आईफा डिजिटल अवॉर्ड्स 2027 की कमान अभिनेता पंकज त्रिपाठी और अली फजल संभालेंगे जबकि मुख्य आईफा अवॉर्ड्स 2027 को करण जौहर और वरुण धवन होस्ट करते नजर आएंगे। इसके अलावा सलमान खान, शाहिद कपूर, करीना कपूर खान और जान्हवी कपूर अपनी शानदार परफॉर्मेंस से अवॉर्ड नाइट में चार चांद लगाएंगे।

मुंबई, 18 सितंबर (आईएएनएस)। इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स (आईफा अवॉर्ड्स 2027) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, आईफा डिजिटल अवॉर्ड्स 2027 की कमान अभिनेता पंकज त्रिपाठी और अली फजल संभालेंगे जबकि मुख्य आईफा अवॉर्ड्स 2027 को करण जौहर और वरुण धवन होस्ट करते नजर आएंगे। इसके अलावा सलमान खान, शाहिद कपूर, करीना कपूर खान और जान्हवी कपूर अपनी शानदार परफॉर्मेंस से अवॉर्ड नाइट में चार चांद लगाएंगे।

आईफा अवॉर्ड्स 2027 का आयोजन 22 और 23 जनवरी को अबू धाबी के यास आइलैंड स्थित एतिहाद एरिना में किया जाएगा। दो दिनों तक चलने वाले इस समारोह में इंडियन सिनेमा के कई बड़े सितारे एक ही मंच पर नजर आएंगे। दुनियाभर से इंडियन फिल्मों को पसंद करने वाले दर्शक भी इस सेलिब्रेशन का हिस्सा बनेंगे। अवॉर्ड्स के साथ म्यूजिक, डांस और स्टार्स की परफॉर्मेंस समारोह को खास बनाने वाली है।

इस बार बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की परफॉर्मेंस भी आईफा 2027 का बड़ा आकर्षण होगी। इस पर सलमान ने कहा, ''आईफा और मेरा रिश्ता बहुत पुराना है और जब भी आईफा मुझे बुलाता है, तो मेरे के लिए यह एक खास एहसास होता है। यह मेरे लिए सिर्फ एक अवॉर्ड शो नहीं है बल्कि यह फिल्मों और उन दर्शकों का सेलिब्रेशन है, जिन्होंने कलाकारों को इतना प्यार दिया है। मैं पिछले कई सालों से आईफा का हिस्सा रहा हूं और यहां परफॉर्म भी कर चुका हूं। हालांकि अबू धाबी लौटना मेरे लिए हमेशा कुछ अलग महसूस होता है क्योंकि इस शहर से मेरी कई खास यादें जुड़ी हुई हैं।''

सलमान ने यास आइलैंड को आईफा का खूबसूरत घर बताते हुए कहा, ''यहां के दर्शकों की एनर्जी स्टेज पर कदम रखते ही महसूस होती है। इतने सालों में आईफा के साथ कई यादगार चीजें बनाने के बाद मैं एक बार फिर यहां लौटने, परफॉर्म करने, मस्ती करने और सभी के साथ इंडियन सिनेमा को सेलिब्रेट करने के लिए उत्साहित हूं। मुझे उम्मीद है कि आईफा 2027 भी एक बड़ा सेलिब्रेशन होगा और मैं इसका हिस्सा बनकर खुश हूं।''

वहीं आईफा डिजिटल अवॉर्ड्स 2027 की होस्टिंग पंकज त्रिपाठी और अली फजल करेंगे। पंकज त्रिपाठी के लिए यह मौका इसलिए भी खास है क्योंकि वह पहली बार आईफा डिजिटल अवॉर्ड्स के मंच पर होस्ट की भूमिका में दिखाई देंगे।

पंकज त्रिपाठी ने अपने होस्टिंग डेब्यू को लेकर कहा, ''एक एक्टर की जिंदगी में कुछ ऐसे मौके आते हैं, जिनमें थोड़ी घबराहट के साथ बहुत ज्यादा एक्साइटमेंट भी होती है। मेरे लिए पहली बार आईफा डिजिटल अवॉर्ड्स होस्ट करना ऐसा ही अनुभव है। मैंने अपने करियर का काफी समय कैमरे के सामने किरदार निभाते हुए बिताया है, इसलिए आईफा के मंच पर बिल्कुल अलग भूमिका में जाना मेरे लिए उत्साह भरा अनुभव है।''

पंकज ने कहा, ''यह मेरा पहला अवॉर्ड शो होस्टिंग एक्सपीरियंस होगा। डिजिटल दुनिया ने कहानियों के बनने, लोगों तक पहुंचने और उनके पसंद किए जाने के तरीके को काफी बदल दिया है। ऐसे में आईफा का डिजिटल स्टोरीटेलिंग और नई पीढ़ी के कलाकारों व क्रिएटर्स को पहचान देना मेरे लिए काफी मायने रखता है।''

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 Sept 2026 4:29 PM IST

Tags

Next Story