मनोरंजन: आईफोन 18 की बिक्री पर स्टोर के बाहर लगी लंबी कतारें, सोनू सूद ने पूछा सवाल - असली अपग्रेड कब होगा?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में शुक्रवार, 18 सितंबर से एपल के नए फ्लैगशिप आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स की बिक्री शुरू हो गई। मुंबई के बीकेसी स्थित एपल स्टोर के बाहर नए आईफोन को सबसे पहले खरीदने के लिए लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। कई लोग रातभर लाइन में खड़े रहे, जबकि कुछ खरीदार दूसरे शहरों से मुंबई पहुंचे।
सोनू सूद ने किया सवाल
इस बीच सोनू सूद ने आईफोन खरीदने की होड़ पर सवाल उठाया। उन्होंने स्टोर के बाहर लगी कतारों की तस्वीर साझा करते हुए एक्स पर लिखा कि नया फोन और नई ईएमआई पुराने बिल नहीं बदलते। उन्होंने लोगों से सिर्फ फोन अपग्रेड करने के बजाय समाज को बेहतर बनाने के लिए भी आगे आने की अपील की। सोनू ने कहा कि असली अपग्रेड एक बेहतर समाज बनाना है।
यह भी पढ़े -एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी की जिंदगी पर बन रही फिल्म कब आएगी? अल्लू अरविंद ने बताया रिलीज का समय
फिल्म स्टार्स को प्रमोशन के लिए गिफ्ट में मिलता है फोन
नए आईफोन को लेकर आम लोगों के साथ बॉलीवुड सितारों में भी उत्साह नजर आया। अभिनेता विक्की कौशल मुंबई के बीकेसी स्टोर पहुंचे और वहां मौजूद फैंस के साथ सेल्फी लेते दिखाई दिए। रितेश देशमुख, जेनेलिया देशमुख, नेहा धूपिया, अली फजल और करिश्मा तन्ना ने भी सोशल मीडिया पर अपने नए हैंडसेट की तस्वीरें साझा कीं। रितेश ने नीले रंग के फोन के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मेरे वाला ब्लू।’ वहीं जेनेलिया, नेहा और करिश्मा बरगंडी रंग के मॉडल के साथ नजर आईं। बता दें कि जब भी एप्पल का नया फोन लांच किया जाता है इसे फिल्मी और मशहूर सेलेब्रिटीज को गिफ्ट के तौर पार दिया जाता है जिससे वह सोशल मीडिया पर इसका प्रमोशन कर सकें। लॉन्च के दिन एपल के रिटेल स्टोर्स सुबह 8 बजे ही खोल दिए गए। मुंबई, दिल्ली, नोएडा, बेंगलुरु और पुणे समेत देश के छह एपल स्टोर्स और अधिकृत रिटेलर्स पर खरीदारों की भीड़ रही।
Created On :   18 Sept 2026 8:01 PM IST












