Celebs on Social Media: आमिर खान ने जगद्गुरु सतीशाचार्य महाराज से की मुलाकात, हाथ जोड़े फिर गले मिले

आमिर खान ने जगद्गुरु सतीशाचार्य महाराज से की मुलाकात, हाथ जोड़े फिर गले मिले
अभिनेता आमिर खान की जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी सतीशाचार्य महाराज से मुलाकात चर्चा में है। मुलाकात का वीडियो सामने आया हैं जिसमें आमिर खान जगद्गुरु महाराज से हाथ मिलाने के बाद उन्हें गले लगाते और बातचीत करते नजर आए।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अभिनेता आमिर खान की जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी सतीशाचार्य महाराज से मुलाकात चर्चा में है। मुलाकात का वीडियो सामने आया हैं जिसमें आमिर खान जगद्गुरु महाराज से हाथ मिलाने के बाद उन्हें गले लगाते और बातचीत करते नजर आए। विदा होते समय अभिनेता उन्हें कार तक छोड़ने भी गए और हाथ जोड़कर विदाई दी। जगद्गुरु महाराज की सोशल मीडिया टीम ने तस्वीरें साझा करते हुए इसे अध्यात्म और सिनेमा जगत की दो प्रमुख हस्तियों की मुलाकात बताया।

आमिर ने उनका आशीर्वाद लिया और उनसे बातचीत की। इससे पहले भी दोनों की मुलाकात हो चुकी है। 2025 में हुई मुलाकात के दौरान धर्म, उपनिषद और आध्यात्मिकता जैसे विषयों पर चर्चा हुई थी। इस मुलाकात के बाद पैपराजी ने जगद्गुरु महाराज से पूछा कि क्या कोई खास कार्यक्रम होने वाला है। इस पर उन्होंने कहा कि वे वहीं जाते हैं, जहां धर्म उन्हें बुलाता है। हालांकि, मुलाकात को लेकर किसी नए कार्यक्रम या प्रोजेक्ट की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इसी दौरान जगद्गुरु महाराज ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी मुंबई स्थित सरकारी आवास ‘वर्षा’ में मुलाकात की।


Created On :   18 Sept 2026 6:02 PM IST

Tags

Next Story