Box Office Collection: कैसी रही कुणाल खेमू की 'वाइब' और करीना की 'दायरा' की शुरुआत? जानें 'हनुमान अंश' समेत बाकी फिल्मों की कमाई

डिजिटल डेस्क, मुंबई। शुक्रवार को सिनेमाघरों में बॉलीवुड की दो मोस्ट अवेटेड फिल्में 'वाइब' और 'दायरा' रिलीज हुईं हैं। इसके साथ एक हॉलीवुड फिल्म 'रेजिडेंट ईविल' ने भी दस्तक दी। हालंकि दोनों बॉलीवुड फिल्मों पर हॉलीवुड फिल्म भारी पड़ी है। अगर आपको कॉमेडी और स्पाई फिल्में पसंद हैं तो आप कुणाल खेमू और प्रीति जिंटा की फिल्म वाइव देखते हैं वहीं अगर आपको सस्पेंस थ्रीलर पसंद हैं तो आप करीना की फिल्म दायरा देख सकते हैं। वहीं सिनेमाघरों में पहले से 'मिर्जापुर द मूवी' और 'हनुमान अंश' लगी हुईं हैं। दोनों फिल्में अच्छा कलेक्शन कर रही हैं।
यह भी पढ़े -अनुपम श्याम बर्थ एनिवर्सरी ‘ठाकुर सज्जन सिंह’ बनकर अमर हुए अभिनेता, यूं तय किया था प्रतापगढ़ से मुंबई तक का सफर
'वाइब' कलेक्शन डे 1
18 सितंबर को सिनेमाघरों में कुणाल खेमू की फिल्म 'वाइब' रिलीज हुई। इसमें कुणाल खेमू के अलावा प्रीति जिंटा और स्पर्श श्रीवास्तव अहम किरदारों में हैं। पहले दिन बॉक्स ऑफिस यह फिल्म दम नहीं दिखा पाई है। शुक्रवार को इस फिल्म ने कुल 1.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। यही इसका कुल कलेक्शन भी है। धीमी शुरुआत के बावजूद, यह फिल्म जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म 'एक दिन' और इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' की ओपनिंग-डे की कमाई को पीछे छोड़ दिया।
'दायरा' कलेक्शन डे 1
फिल्म 'दायरा' 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसमें करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में नजर आए हैं। ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत काफी धीमी रही है। शुक्रवार को फिल्म ने सिर्फ 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। यही इसका कुल कलेक्शन है।
'मिर्जापुर द मूवी' का कलेक्शन
पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की अदाकारी वाली फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी। फिल्म को रिलीज हुए 15 दिन हो गए हैं। हालांकि 15 दिन बाद इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार को इसने 2.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 206.20 करोड़ रुपये हो गया है।
'हनुमान अंश' कलेक्शन
फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। फिल्म को रिलीज हुए 43 दिन हो गए हैं, मगर इसका कलेक्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म ने शुक्रवार को 5 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ इसका टोटल कलेक्शन 248.38 करोड़ रुपये हो गया है।
Created On :   19 Sept 2026 11:06 AM IST












