Ganesh Utsav 2026: पहली बार गणपति बप्पा के दर्शन करने कृष्णा अभिषेक के घर पहुंचीं मामी सुनीता आहूजा, एक्टर बोले- 'बप्पा के आशीर्वाद से...'

डिजिटल डेस्क, मुंबई। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा और भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच काफी लंबे समय से मन-मुटाव चल रहा था। किसी बात को लेकर दोनों के बीच वर्षों तक तकरार रही। मगर, अब दोनों ही गिले-शिकवे भुला चुके हैं और एक बार फिर साथ आ गए हैं। 'लाफ्टर शेफ्स' में सुनीता आहूजा के पहुंचने के बाद दोनों के बीच सालों पुरानी नाराजगी खत्म होती नजर आई थी। अब गणेश चतुर्थी के मौके पर वो हुआ, जिसका फैंस को लंबे समय से इंतजार था। सुनीता आहूजा पहली बार भांजे कृष्णा अभिषेक के घर गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं।
कृष्णा अभिषेक के घर पहुंचीं सुनीता आहूजा
इस दौरान सुनीता आहूजा के साथ उनके बेटे यशवर्धन भी नजर आए। हालांकि, गोविंदा इस खास मौके पर दिखाई नहीं दिए। सुनीता ने कृष्णा अभिषेक और उनके पूरे परिवार के साथ मिलकर गणपति उत्सव धूमधाम से मनाया। इस दौरान कृष्णा ने मीडिया से बातचीत की और मामी के घर आने पर अपनी खुशी जाहिर की।
यह भी पढ़े -अनुपम श्याम बर्थ एनिवर्सरी ‘ठाकुर सज्जन सिंह’ बनकर अमर हुए अभिनेता, यूं तय किया था प्रतापगढ़ से मुंबई तक का सफर
कृष्णा अभिषेक ने कही ये बात
कृष्णा ने कहा, 'हमारी नाराजगी खत्म होने के बाद मामी पहली बार हमारे घर आई हैं। हम बाहर तो एक-दूसरे से मिल रहे थे, लेकिन घर पर आना-जाना नहीं हो पा रहा था, जो अब बप्पा के आशीर्वाद से हो गया है। मैं बहुत खुश हूं। बप्पा सब ठीक कर देते हैं।' इस दौरान सुनीता आहूजा भी कृष्णा के साथ नजर आईं। इस खास मौके पर कृष्णा अभिषेक की बहन और एक्ट्रेस आरती सिंह भी पहुंचीं और परिवार के साथ गणपति बप्पा के दर्शन किए।
यह भी पढ़े -अनुपम श्याम बर्थ एनिवर्सरी ‘ठाकुर सज्जन सिंह’ बनकर अमर हुए अभिनेता, यूं तय किया था प्रतापगढ़ से मुंबई तक का सफर
Created On :   19 Sept 2026 12:53 PM IST












