Bigg Boss 20 Updates: सलमान खान के शो बिग बॉस में मचा बवाल, आसिफ खान को अमन ने कहां इरफान खान की सस्ती कॉपी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सलमान खान का शो बिग बॉस 20 इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर शो के कई सारे क्लिप्स वायरल हो रहे हैं और लोगों अपने अपने पसंदीदी कंटेस्टेंट को सपोर्ट कर रहे हैं। शो में भी सभी कंटेस्टेंट को बीच तकरारा हसी मजाक देखनो को मिल रहा है। इन दो हफ्तों में घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती, लड़ाई-झगड़ा, प्यार काफी कुछ देखने को मिला। अब इसके हालिया एपिसोड में एक बार फिर अमन गांधी और 'पंचायत' अभिनेता आसिफ अली के बीच बहस होते हुए देखी गई।
यह भी पढ़े -बिग बॉस में 'टुनटुन' पर मचा बवाल, लव गिल के कमेंट पर आम्रपाली दुबे बोलीं-मुझे ऐसी उम्मीद नहीं थी
आसिफ और अमन में हुई बेहस
आसिफ ने अमन के चेहरे और बॉडी पर कमेंट किया था। इसके बाद अब अमन ने आसिफ को जवाब देते हुए उन्हें दिवंगत अभिनेता इरफान खान की सस्ती कॉपी बता दिया। अमन के इस कमेंट पर वहां मौजूद काजी तौकीर और माही विज ने भी अपनी राय रखी। लेटेस्ट एपिसोड में अमन ने आसिफ पर जमकर अपना गुस्सा जाहिर किया। बहसबाजी में टीवी अभिनेता ने 'पंचायत' एक्टर को कहा, 'वह इरफान खान की सस्ती कॉपी हैं। वो ग्रुप का दिमाग हैं, वरना बाकी सब बेवकूफ हैं।'
यह भी पढ़े -अमिताभ बच्चन ने बताया जिंदगी में प्रार्थना का महत्व, कहा-एक प्रयास भी दूर कर सकता है मुश्किलें
माही और काजी ने क्या बोले?
अमन के कमेंट करने के बाद इस पर माही विज और काजी तौकीर ने भी अपनी राय दी। दरअसल, काजी, अमन की बात से सहमत नहीं थे। उन्होंने आसिफ की एक्टिंग की तारीफ करते हुए कहा, 'लेकिन वह वर्ल्ड-क्लास एक्टर हैं।' फिर माही ने भी आसिफ को लेकर अपनी राय रखी। अभिनेत्री ने कहा, 'वह बहुत अच्छे एक्टर हो सकते हैं, लेकिन गेम में उन्होंने मुझे निराश किया।'
यह भी पढ़े -आलिया भट्ट, रणबीर कपूर ने धूम धाम से की बप्पा की विदाई, बेटी राहा भी आई नजर, वीडियो वायरल
अमन को लेकर क्या बोले थे आसिफ
इससे पहले आसिफ ने अमन के चेहरे और बॉडी पर कमेंट किए थे। आसिफ का कहना था कि अमन ने बॉडी इंजेक्शन की मदद से बनाई है। इसके अलावा उन्होंने अमन की एक्टिंग स्किल्स का भी मजाक उड़ाया था।
Created On :   19 Sept 2026 1:46 PM IST












