Golmaal 5 Release Date: अजय देवगन की 'गोलमाल 5' की रिलीज डेट हुई अनाउंस, रोहित शेट्टी ने पोस्टर शेयर कर दी जानकारी

अजय देवगन की गोलमाल 5 की रिलीज डेट हुई अनाउंस, रोहित शेट्टी ने पोस्टर शेयर कर दी जानकारी
गोलमाल फ्रैंचाइजी कॉमोडी की बेहद पॉपुलर फ्रैंचाइजी में से एक है। अब तक इसकी चार इंस्टॉलमेंट आ चुकी हैं और लभग सभी ने अच्छा परफॉर्म किया है। वहीं अब अनाउंसमेंट के बाद से फैंस इसकी पांचवीं किस्त का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। गोलमाल फ्रैंचाइजी कॉमोडी की बेहद पॉपुलर फ्रैंचाइजी में से एक है। अब तक इसकी चार इंस्टॉलमेंट आ चुकी हैं और लभग सभी ने अच्छा परफॉर्म किया है। वहीं अब अनाउंसमेंट के बाद से फैंस इसकी पांचवीं किस्त का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फाइनली मेकर्स ने शनिवार यानी आज 'गोलमाल 5' की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। वहीं एक पोस्टर भी रिलीज किया है जिसमें फिल्म की पूरी स्टार कास्ट नजर आ रही है।

'गोलमाल 5' की रिलीज डेट हुई अनाउंस

कॉमेडी से भरी फ्रैंचाइजी 'गोलमाल' की 5लवीं इंस्टॉलमेंट एक बार फिर मस्ती, हंसी-मजाक और धमाल लेकर आ रही है। बता दें कि मेकर्स ने शनिवार को 'गोलमाल 5' की रिलीज डेट की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है। फिल्म के डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने अपने इंस्टा अकाउंट पर 'गोलमाल 5' का ऑफिशियल पोस्टर जारी कर इसकी रिलीज डेट अनाउंस की। पोस्टर में अजय देवगन के साथ बाइक पर अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, कुणाल खेमू फुल मस्ती में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही पोस्ट के कैप्शन में लिग गया है, 'हंसी-मजाक, मस्ती, खुशी और परिवार... बस, और कुछ नहीं। 8 जनवरी 2027.' यानी ये फिल्म अगले साल 2027 की जनवरी को रिलीज होगी।

शरमन जोशी हैं फिल्म का हिस्सा

इस रियूनियन में शरमन जोशी भी शामिल हो रहे हैं, जो लगभग दो दशक बाद 'गोलमाल' में वापसी कर रहे हैं। वह 2006 में आई ओरिजिनल 'गोलमाल: फन अनलिमिटेड' का हिस्सा थे, जिसमें उन्होंने 'लक्ष्मण' का रोल निभाया था लेकिन उसके बाद की सीक्वल फिल्मों में वह नजर नहीं आए थे। फिल्म की कास्ट में एक बड़े नए कलाकार को भी शामिल किया जा रहा है। अक्षय कुमार पहली बार 'गोलमाल' की दुनिया से जुड़ रहे हैं। रोहित शेट्टी ने मार्च 2026 में अभिनेता के जन्मदिन पर उनके शामिल होने की घोषणा की थी। अक्षय के रोल के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, खबरों के अनुसार अभिनेता फिल्म में विलेन का रोल निभाते हुए दिख सकते हैं।

Created On :   19 Sept 2026 3:02 PM IST

Tags

Next Story