Oscar 2027: IFTDA प्रेसिडेंट अशोक पंडित ने महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस से 'गोंधल' के ऑस्कर कैपेन के लिए समर्थन की अपील की

IFTDA प्रेसिडेंट अशोक पंडित ने महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस से गोंधल के ऑस्कर कैपेन के लिए समर्थन की अपील की
इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन (IFTDA) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मराठी फिल्म Gondhal को व्यापक वित्तीय और संस्थागत सहयोग देने की अपील की है। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) ने Gondhal को Oscars के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री के तौर पर चुना है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन (IFTDA) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मराठी फिल्म Gondhal को व्यापक वित्तीय और संस्थागत सहयोग देने की अपील की है। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) ने Gondhal को Oscars के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री के तौर पर चुना है।

अपनी अपील में IFTDA ने कहा कि Gondhal का चयन न सिर्फ मराठी फिल्म इंडस्ट्री, बल्कि महाराष्ट्र और पूरे देश के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। एसोसिएशन ने बताया कि Oscars का सफर सिर्फ आधिकारिक चयन तक सीमित नहीं होता, बल्कि इसके लिए बड़े स्तर पर इंटरनेशनल कैंपेन की जरूरत होती है। इसमें पब्लिसिटी, प्रमोशनल एक्टिविटीज, स्क्रीनिंग, पब्लिक रिलेशंस, ट्रैवल, नेटवर्किंग, मीटिंग्स और अन्य कैंपेन से जुड़ी गतिविधियां शामिल होती हैं।

IFTDA ने इस बात पर भी जोर दिया कि रीजनल और छोटे बजट की फिल्मों को इंटरनेशनल लेवल पर अपने कैंपेन को आगे बढ़ाने के दौरान अक्सर आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। Oscar Campaign में काफी खर्च होता है और ऐसे में पर्याप्त संस्थागत सहयोग मिलने से योग्य भारतीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जरूरी पहचान दिलाने में मदद मिल सकती है।

इसी को देखते हुए एसोसिएशन ने महाराष्ट्र सरकार से फिल्म की इंटरनेशनल पब्लिसिटी, स्क्रीनिंग, PR, ट्रैवल, नेटवर्किंग और कैंपेन से जुड़े अन्य जरूरी खर्चों में सहयोग देने पर विचार करने का आग्रह किया है।

IFTDA ने इस उपलब्धि को मराठी सिनेमा और महाराष्ट्र के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि Gondhal दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित सिनेमाई मंचों में से एक पर मराठी कहानी कहने की समृद्धि और ताकत को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है।

इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन की ओर से Ashoke Pandit द्वारा हस्ताक्षरित इस अपील में उम्मीद जताई गई है कि महाराष्ट्र सरकार Gondhal की टीम के साथ खड़ी होगी और उसके Oscar Campaign के दौरान जरूरी सहयोग प्रदान करेगी।

इस अपील का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि Gondhal को ग्लोबल मंच पर मराठी सिनेमा और महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने के लिए आवश्यक संसाधन और संस्थागत समर्थन मिल सके।


Created On :   20 Sept 2026 11:15 AM IST

Tags

Next Story