Bigg Boss 20: ट्रोलर्स और पैपराजी पर जमकर भड़के सलमान खान, हुए शर्टलेस, कटरीना कैफ को लेकर कही ये बात

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बिग बॉस 20 के दूसरे वीकेंड के बार और नए एपिसोड में सलमान खान काफी गुस्से में नजर आए। बीते दिनों उनके लुक्स को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। अब नए एपिसोड में सलमान खान ने इस पर खुलकर बात की है। और ट्रोलर्स को भी जमकर फटकार लगाई है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे कटरीना कैफ को लेकर हुई ट्रोलिंग से जोड़ कर देख रहे हैं।
यह भी पढ़े -राहुल गांधी पर भाजपा विधायक का हमला, बोले- 'मिमिक्री से मनोरंजन हो सकता है, छात्रों के बीच उनके उत्थान की बात करें'
कैटरीना को ट्रोल करने पर भड़के भाईजान
दरअसल, बीते दिनों कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अंबानी के गणेशोत्सव में पहुंचे थे। इसके बाद कैटरीना को उनके लुक्स को लेकर कुछ लोगों ने ट्रोल किया था। इस मामले पर बिना कैटरीना का नाम लेते हुए सलमान ने कहा, 'आप लोग किसी के प्रेग्नेंट होने का कैसे मजाक उड़ा सकते हैं। प्रेग्नेंट होने के बाद सबका वजन बढ़ जाता है। जब वो फिल्मों में वापस आ जाएगी, तो फिर से फिट हो जाएगी। उन्हें अपने परिवार के साथ समय बिताना है।'
यह भी पढ़े -'क्रिएटिव फ्रीडम' पर कैलाश खेर बोले-एक कलाकार में संवेदनशीलता, शालीनता और संस्कृति का होना जरूरी
ट्रोलर को लेकर सुनाया पुराना किस्सा
सलमान ने उन्हें ट्रोल करने पर कहा, 'मैं हमेशा ‘मैंने प्यार किया’ वाला सलमान खान नहीं रह सकता... इस उम्र में अचानक ये एक टॉपिक बन गया है। लोग कहते हैं कि ये बूढ़ा हो गया है... आप मुझे ट्रोल करना चाहते हैं, मुझे पता है। मुझे पता है कि कौन-कौन मुझे ट्रोल करता है। सलमान ने आगे कहा, 'हम रिएक्ट नहीं करते... हमारे फैंस क्लब इतने सारे हैं, हमें क्या फर्क पड़ता है... हमें क्या फर्क पड़ता है... बोलने दो उनको।'
यह भी पढ़े -'क्रिएटिव फ्रीडम' पर कैलाश खेर बोले-एक कलाकार में संवेदनशीलता, शालीनता और संस्कृति का होना जरूरी
Shirtless Hatless Salman Khan Gets Back to Trollers on LIVE TV on Bigg Boss trolling him on his lack of hair and deshaped body. He stripped Down to Show the Reality as it is #BiggBoss20 #BB20 #SalmanKhan pic.twitter.com/66oAOwwxE2
— Rosy (@rose_k01) September 19, 2026
पैपराजी की भी लगाई क्लास
अजीब-अजीब एंगल्स से फोटो या वीडियो लेने वाले पैपराजी को लेकर भी सलमान ने बात की। उन्होंने कहा, 'पैपराजी हिप के शॉट लेते हैं, टांगों के शॉट लेते हैं और अगर पीछे से शॉट मिल जाए तो वो भी लेते हैं। इनमें से कोई भी हीरोइन, कोई भी लड़की इसे पसंद नहीं करती। मेरी अपनी बहन चल रही होती है, तो पीछे से उसका शॉट ले रहे होते हैं और कैप्शन डालते हैं, ‘पहचानो ये कौन है?’ सलमान ने कहा, 'मैं लड़कियों से कह रहा हूं कि अगर ऐसा हो तो घूम के एक चमत मारो और बोलो, ‘अपनी मां-बहन का शॉट ले लो।’ कितने घटिया लोग हैं! ये कैसी मानसिकता है?'
सलमान ने दिखाई बॉडी
इसके बाद सलमान गुस्से में आ गए और उन्होंने गुस्से पे कैप उतार फेंका और कहा, 'आ जाओ अब करके दिखाओ मुझे ट्रोल।' सलमान ने सेट पर शर्ट उतारकर बॉडी और सिक्स पैक दिखाए और कहा, 'अब करो ट्रोल।' सलमान ने आगे कहा कि हमेशा 'मैंने प्यार किया' वाला सलमान तो नहीं रह सकता ना।
Created On :   20 Sept 2026 11:19 AM IST












