Deepika Padukone viral video: ‘वेलकम टू द जंगल’ ने रिलीज से पहले ही काटा बवाल, एडवांस बुकिंग में छाप डाले करोड़ों, जानें कलेक्शन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, परेश रावल, रवीना टंडन, दिशा पाटनी सहित मल्टी स्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट हैं। जब से फिल्म का ट्रेलर सामने आया है तभी से फैंस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। वेलकम फ्रेंचाइजी की फिल्म होने के चलते इसका रिलीज से पहले ही काफी माहौल बना हुआ है। ऐसे में फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। चलिए यहां जानते हैं 'वेलकम टू द जंगल' ने अपनी प्री टिकट सेल से कितना कलेक्शन कर लिया है।
यह भी पढ़े -जयंती पर मदन मोहन और सतीश शाह को याद कर भावुक हुए जैकी श्रॉफ, श्रद्धांजलि देते हुए शेयर की पोस्ट
वेलकम टू द जंगल की एडवांस बुकिंग कलेक्शन
बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की अपकमिंग कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का काफी बज देखा जा रहा है। इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि इसकी पहले दिन के लिए जमकर एडवांस बुकिंग हो रही है। खबरों के मुताबिक, 'वेलकम टू द जंगल' के अभी तक 39 हजार 267 टिकटों की सेल हो चुकी है और इसने बिना ब्लॉक सीटों के 89.42 लाख का कलेक्शन कर लिया है। वहीं ब्लॉक सीटों के साथ इसकी प्री टिकट सेल की कमाई 2.74 करोड़ रुपये है। अभी फिल्म को रिलीज होने में एक दिन बचा है ऐसे में इसकी प्री टिकट सेल और बढ़ेगी।
यह भी पढ़े -जयंती पर मदन मोहन और सतीश शाह को याद कर भावुक हुए जैकी श्रॉफ, श्रद्धांजलि देते हुए शेयर की पोस्ट
वेलकम टू द जंगल स्टार कास्ट
अहमद खान के डायरेक्शन में बनी वेलकम टू द जंगल में कई कलाकार एक साथ नजर आएंगें। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रवीना टंडन, परेश रावल, सुनील शेट्टी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और आफताब शिवदासानी हैं, कलाकारों में दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, लारा दत्ता, उर्वशी रौतेला, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा भी शामिल हैं। एए नाडियाडवाला, केप ऑफ़ गुड फ़िल्म्स और स्टार स्टूडियो18 द्वारा सीता फ़िल्म्स और राकेश डांग के साथ मिलकर पेश की गई इस फ़िल्म को फिरोज ए नाडियाडवाला, राकेश डांग और वेदांत विकास बाली ने प्रोड्यूस किया है। 'वेलकम टू द जंगल' दुनिया भर के सिनेमाघरों में 26 जून, 2026 को रिलीज हो रही है।
Created On :   25 Jun 2026 12:07 PM IST












