Shah Rukh Khan viral video: फैन के प्यार के इजहार पर शाहरुख खान का मजेदार जवाब बोले-‘ये बात अकेले में बतानी चाहिए थी’, वीडियो हो रहा वायरल

फैन के प्यार के इजहार पर शाहरुख खान का मजेदार जवाब बोले-‘ये बात अकेले में बतानी चाहिए थी’, वीडियो हो रहा वायरल
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर अपने ह्यूमर और चार्म से फैंस का दिल जीतते नजर आए हैं। हाल ही में मंगलुरु में हुए एक इवेंट के दौरान उनका एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर अपने ह्यूमर और चार्म से फैंस का दिल जीतते नजर आए हैं। हाल ही में मंगलुरु में हुए एक इवेंट के दौरान उनका एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद फैंस उनके ह्यूमर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो में शाहरुख खाने ने अपने फैंस को इतना मजेदार जवाब दिया की हर कोई हसने लगा।

फैन के प्रपोजल पर किंग का रिएक्शन

मंगलुरु में इवेंट के दौरान एक महिला फैन ने शाहरुख से कहा कि वह उन्हें अपने पति से भी ज्यादा प्यार करती हैं। यह सुनते ही शाहरुख खान हंस पड़े और तुरंत मजाकिया अंदाज में बोले, ‘ये सब बातें अकेले में बतानी चाहिए ना।’ उनका यह जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग ठहाके लगाकर हंस पड़े। हालांकि इसके बाद शाहरुख ने बहुत ही प्यार भरे अंदाज में बात को संभालते हुए कहा, ‘मैं आपकी भावनाओं को समझता हूं, और मुझे यकीन है आपके पति भी समझते होंगे। मैं आप सबसे प्यार करता हूं… आपके पति से भी, आपके परिवार से भी। धन्यवाद।’

यह भी पढ़े -'याद रखें, शादी दो लोगों के बीच होती है...', अंतरधार्मिक विवाह पर आदित्य पंचोली ने दिया बड़ा बयान

शाहरुख ने किया इवेंट में परफॉर्म

इस इवेंट में शाहरुख खान ने अपने सुपरहिट गानों पर परफॉर्म भी किया। उन्होंने कन्नड़ में ‘नमस्कारा’ कहकर सभी का स्वागत किया और मंगलुरु के लोगों के प्यार के लिए आभार जताया। शाहरुख ने यह भी बताया कि उनका मंगलुरु से खास कनेक्शन है, क्योंकि उन्होंने अपने बचपन के कुछ साल यहीं बिताए थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान जल्द ही अपनी नई फिल्म ‘किंग’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान भी साथ दिखेंगी, जो इस फिल्म से अपना थिएटर डेब्यू करेंगी। फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अरशद वारसी, राघव जुयाल और जयदीप अहलावत भी नजर आने वाले हैं।

Created On :  

Tags

Next Story