Jackky Bhagnani: डेटिंग ऐप पर नजर आए जैकी भगनानी? ‘सिचुएशनशिप’ वाले बयान के बाद स्क्रीनशॉट ने मचाई हलचल

डेटिंग ऐप पर नजर आए जैकी भगनानी? ‘सिचुएशनशिप’ वाले बयान के बाद स्क्रीनशॉट ने मचाई हलचल
एक्टर-प्रोड्यूसर जैकी भगनानी एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं, लेकिन इस बार वजह कुछ और है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एक्टर-प्रोड्यूसर जैकी भगनानी बीते दिनों ‘सिचुएशनशिप’ वाले बयान को लेकर काफी चर्चा में रहे थे। इस बायन के बाद उन्हें और उनकी पत्नि एक्ट्रेस रकुल प्रीत को भी काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। अब फिर से सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं। दावा किया जा रहा है कि शादीशुदा होने के बावजूद जैकी भगनानी किसी डेटिंग ऐप पर मौजूद हैं।

स्क्रीनशॉट ने बढ़ाई हलचल

दरअसल, एक रेडिट यूजर ने एक यूट्यूबर के वीडियो का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें कहा गया कि जैकी भगनानी का अकाउंट ‘राया’ नाम के एक एक्सक्लूसिव डेटिंग ऐप पर है। इस स्क्रीनशॉट में ‘जैकी’ नाम की प्रोफाइल दिख रही है, जिसके बायो में ‘Actor/Peoducer’ लिखा हुआ है। लोकेशन लंदन, यूनाइटेड किंगडम बताई गई है। हालांकि कई लोगों ने ‘प्रोड्यूसर’ की स्पेलिंग में गलती भी नोटिस की।

फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह प्रोफाइल असली है या नहीं, लेकिन ‘राया’ ऐप को लेकर चर्चा जरूर तेज हो गई है। आपको बता दें कि ‘राया’ कोई आम डेटिंग ऐप नहीं है। यह एक एक्सक्लूसिव, मेंबरशिप बेस्ड ऐप है, जिसे खास तौर पर सेलिब्रिटीज और हाई-प्रोफाइल लोगों के लिए जाना जाता है। इसमें जुड़ने के लिए पहले अप्लाई करना पड़ता है और फिर उसे रिव्यू के बाद ही मंजूरी मिलती है।

‘सिचुएशनशिप’ वाले बयान से भी बटोरी थी सुर्खियां

जैकी भगनानी ने अप्रैल में एक यूट्यूब चैनल से बात करते हुए कहा था, ‘रकुल और मैं शादीशुदा हैं, लेकिन हम एक तरह से सिचुएशनशिप में हैं। हम एक-दूसरे के लिए एक्सक्लूसिव हैं, क्योंकि हम शादीशुदा हैं। लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि मैं उनसे किसी भी चीज के बारे में खुलकर बात कर सकता हूं।


Created On :   27 Jun 2026 11:41 AM IST

Tags

Next Story