Rakhi Sawant Comment On Aamir Khan Third Marriage: राखी सावंत के मजाक पर नाराज हुए फैंस, एक्टर आमीर खान की शादी को लेकर कही थी ये बात

आमिर खान जल्द ही तीसरी शादी करने वाले हैं। वे अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ तीसरी शादी करने जा रही है इस बात को खुद आमिर ने कंफर्म किया है। हाल ही में राखी सावंत ने मजाकिया अंदाज में आमिर खान के बार-बार शादी करने को लेकर तंज कस दिया।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आमिर खान जल्द ही तीसरी शादी करने वाले हैं। वे अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ तीसरी शादी करने जा रही है इस बात को खुद आमिर ने कंफर्म किया है। हाल ही में राखी सावंत ने मजाकिया अंदाज में आमिर खान के बार-बार शादी करने को लेकर तंज कस दिया। इस बात पर वह जमकर ट्रोल हुईं। फैंस ने राखी सावंत को उनका ही अतीत याद दिला दिया। तो चलिए जा लेते हैं राखी ने क्या कहा-

राखी बोलीं- आमिर सर की बीवियां टिकती क्यों नहीं?

एक वायरल वीडियो में राखी सावंत पैपराजी से बात कर रही हैं। इस वीडियो में वह कहती हैं, ‘आमिर सर की बीवियां टिकती क्यों नहीं? आप कितनी शादियां करते हो, सारा रिकॉर्ड तो आपने ही तोड़ दिया है।’ राखी सावंत की यह बात कई सोशल मीडिया यूजर्स और आमिर खान के फैंस को पसंद नहीं आई।

यूजर्स ने किया राखी सावंत को ट्रोल

आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर टिप्पणी करने पर राखी सावंत सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। वायरल वीडियो के कमेंट सेक्शन में ही आमिर खान के फैंस ने लिखा कि राखी सावंत ने भी ताे दो बार शादी की और तलाक लिया। फैंस कह रहे हैं कि पहले राखी खुद को देखे और फिर दूसरों को लेकर टिप्पणी करें।

Created On :   27 Jun 2026 1:42 PM IST

Tags

Next Story