Box Office Collection: मल्टी स्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन 'कॉकटेल 2' से 'भूत बंगला' तक 29 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, राजपाल यादव, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, जॉनी लीवर, दिशा पाटनी और रवीना टंडन सहित कई अन्य सितारों से सजी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को जबरदस्त क्रेज के बाद कल यानी 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। यह फिल्म 'वेलकम' फ्रेंजाइजी की तीसरी फिल्म है। पहली फिल्म 'वेलकम' साल 2007 में रिलीज हुई थी। वहीं, दूसरी फिल्म 'वेलकम बैक' साल 2015 में रिलीज हुई थी। अब जब 'वेलकम टू द जंगल' रिलीज हुई है तो दर्शकों ने पहले दिन फिल्म को जबरदस्त प्यार दिया है। और पहले दिन ही फिल्म ने 29 फिल्मों के रिकॉर्ड को ब्रेक कर दिया है।
यह भी पढ़े -'शूट से जुड़ी बहुत अच्छी यादें हैं', अभिनेता रजा मुराद ने किरण कुमार के साथ फिल्म 'हिना' की शूटिंग को याद किया
'वेलकम टू द जंगल' कलेक्शन डे 1
'वेलकम टू द जंगल' का रिलीज से पहले ही काफी बज बन गया था। वहीं फिल्म की मल्टीस्टार कास्ट की वजह से ये खूब चर्चा में थी। इसी के साथ इसने पेड प्रीव्यू स्क्रीनिंग में भी लिमिटेड शो होने के बावजूद कमाल का परफॉर्म किया। अब जब ये सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है तो इसे क्रिटिक्स और दर्शकों से शानदार रिव्यू मिला है। 'वेलकम टू द जंगल' ने पेड प्रीव्यू स्क्रीनिंग में 3.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं खबरों के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 15 करोड़ कमाए हैं। इसी के साथ 'वेलकम टू द जंगल' ने ओपनिंग डे पर 18.75 करोड़ का कलेक्शन कर डाला है।
फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का बजट खबरों के मुताबिक 250 से 300 करोड़ रुपये है। ऐसे में फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन काफी कम हैं लेकिन हो सकता है वीकेंड पर फिल्म के कलेक्शन में तेजी आए।
यह भी पढ़े -जैकी श्रॉफ ने 87वीं जयंती पर आर.डी. बर्मन को दी श्रद्धांजलि, फिल्म 'यादें' के 25 वर्ष पूरे होने का मना रहे जश्न
इस साल की पांच मल्टीस्टारर फिल्में और उनका कलेक्शन
फिल्म- ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस
धुरंधर- द रिवेंज- 43 करोड़ रुपये
बॉर्डर 2- 30 करोड़ रुपये
भूत बंगला- 12.25 करोड़ रुपये
कॉकटेल 2- 13.50 करोड़ रुपये
मैं वापस आऊंगा- 1.15 करोड़ रुपये
यह भी पढ़े -बर्थडे स्पेशल रॉकस्टार से बॉलीवुड के चार्टबस्टर किंग तक, विशाल ददलानी ने ऐसे शुरू किया सफर
'वेलकम टू द जंगल' ने इन फिल्मों के ओपनिंग डे कलेक्शन दी है मात
इक्कीस- 7.28 करोड़ रुपये
हैप्पी पटेल- 1.25 करोड़ रुपये
राहु केतु- 1 करोड़ रुपये
मायासबा- 0.12 करोड़ रुपये
वध 2- 0.5 करोड़ रुपये
भाबी जी घर पर हैं- 0.2 करोड़ रुपये
तू या मैं- 0.6 करोड़ रुपये
ओ रोमियो- 9.01 करोड़ रुपये
अस्सी- 1 करोड़ रुपये
दो दीवाने सहर में- 1.25 करोड़ रुपये
द केरल स्टोरी 2- 0.75 करोड़ रुपये
भूत बंगला- 18.31 करोड़ रुपये
गिन्नी वेड्स सनी 2- 0.3 करोड़ रुपये
एक दिन- 1.15 करोड़ रुपये
राजा शिवाजी- 12.4 करोड़ रुपये
कृष्णावतारम पार्ट 1- 1.57 करोड़ रुपये
दादी की शादी- 0.6 करोड़
आखिरी सवाल- 0.4 करोड़ रुपये
पति पत्नी और वो दो- 4.38 करोड़ रुपये
चांद मेरा दिल- 3.31 करोड़ रुपये
द ग्रेट ग्रैंड सुपर हीरो- 0.25 करोड़ रुपये
पेद्दी (हिंदी)- 3 करोड़ रुपये
है जवानी तो इश्क होना है -8.65 करोड़ रुपये
बंदर- 0.5 करोड़ रुपये
गवर्नर- 1.1 करोड़ रुपये
मैं वापस आऊंगा -1.15 करोड़ रुपये
भारत भाग्य विधाता -1 करोड़ रुपये
हॉन्टेड 3 डी इकोज ऑफ द पास्ट- 2.5 करोड़
कॉकटेल 2- 14.1 करोड़ रुपये
Created On :   27 Jun 2026 10:36 AM IST












