Box Office Collection: दूसरे दिन फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई में आया उछाल, जानें शनिवार को ‘सुपरगर्ल’ और ‘कॉकटेल 2’ का रहा कैसा हाल

दूसरे दिन फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई में आया उछाल, जानें शनिवार को ‘सुपरगर्ल’ और ‘कॉकटेल 2’ का रहा कैसा हाल
अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने ओपनिंग डे पर धमाकेदार शुरुआत की थी, दूसरे दिन भी इसकी कमाई में उछाल देखा गया है। जानिए, इस फिल्म के अलावा शनिवार को ‘सुपरगर्ल’, ‘कॉकटेल 2’, ‘मैं वापस आऊंगा’ ने कितनी कमाई की है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इन दिनों सिनेमाघरों में कई सारी फिल्में लगी हुई है। जिसमें ‘वेलकम टू द जंगल’ से लेकर हॉलीवुड की ‘सुपरगर्ल’ तक तमाम फिल्मे अच्छा परफॉर्म कर रही है। 26 जून को रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने ओपनिंग डे पर धमाकेदार शुरुआत की थी, दूसरे दिन भी इसकी कमाई में उछाल आया है। जानिए, इस फिल्म के अलावा शनिवार को ‘सुपरगर्ल’, ‘कॉकटेल 2’, ‘मैं वापस आऊंगा’,ने कितनी कमाई की है।

वेलकम टू द जंगल

फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने पहले दिन 15.25 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं दूसरे दिन यानी शनिवार को 20 करोड़ रुपये कमाए हैं। प्री बुकिंग से भी यह फिल्म 3.75 करोड़ रुपये कमा चुकी थी। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 39 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म को अहमद खान ने निर्देशित किया है। फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल के अलावा कई चर्चित एक्टर्स भी का हिस्सा हैं।

सुपरगर्ल

हॉलीवुड फिल्म ‘सुपरगर्ल’ की कमाई में दूसरे दिन कोई बढ़ोतरी नहीं दिखी। इस फिल्म ने दूसरे दिन 1.40 करोड़ रुपये ही कमाए थे। पहले दिन भी इतना ही कलेक्शन इस फिल्म ने किया था। फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 2.80 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म ‘सुपरगर्ल’ में मिली अल्कॉक, मैथियास शोनार्ट्स, ईव रिडले, जेसन मोमोआ जैसे एक्टर्स लीड रोल में हैं। इस फिल्म को क्रेग गिलेस्पी ने निर्देशित किया है।

कॉकटेल 2

फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने नौवें दिन यानी शनिवार को 4.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म ने आठवें दिन 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। होमी अदजानिया निर्देशित इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 78.75 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म में लीड रोल में कृति सेनन, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर हैं। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी।

मैं वापस आऊंगा

इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' ने रिलीज के 16वें दिन 4.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं 15वें दिन 2.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी वाघ ने अहम किरदार निभाए हैं। फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही है, इसका कुल कलेक्शन भी अब तक 41.80 करोड़ रुपये हो चुका है।

Created On :   28 Jun 2026 11:42 AM IST

Tags

Next Story