July Theatre Release: जुलाई में थिएटर्स में आएगा बॉलीवुड फिल्मों का सैलाब! 'अल्फा' से लेकर 'धमाल 4' तक कई फिल्में हो रही हैं रिलीज, यहां देखें लिस्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप थिएटर्स में जाकर फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो जुलाई का महीना आपके लिए एक बहुत ही शानदार महीना रहने वाला है। इस मीहने में अलग-अलग टॉपिक्स पर कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। कहीं पर जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रहा है तो कहीं पर फुल कॉमेडी देखने को मिलेगी। इसके अलावा, भावनाओं, सामाजिक मुद्दों और माइथोलॉजिकल स्टोरीज पर बनी फिल्में बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि कब कौन सी फिल्म रिलीज होने वाली है।
3 जुलाई को होंगी दो बड़ी फिल्में रिलीज
3 जुलाई को सबसे पहले अल्फा सिनेमाघरों में पहुंचेगी। आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर की यह फिल्म एक महिला जासूस की कहानी पर आधारित है और लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। इसी दिन बेबी डू डाई डू भी रिलीज होगी। यह अपराध, रहस्य और हल्की-फुल्की कॉमेडी से सजी कहानी है। फिल्म में हुमा कुरैशी, सिकंदर खेर, चंकी पांडे और सीमा पाहवा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
यह भी पढ़े -अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर भड़के 'रामायण' के लक्ष्मण सुनील लहरी, बोले- 'सोचा नहीं था कि रक्षक ही भक्षक बन जाएगा'
10 जुलाई को लौटेगी धमाल की टीम
10 जुलाई को कॉमेडी पसंद करने वालों के लिए धमाल 4 रिलीज होगी। इस बार भी अजय देवगन के साथ अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, रवि किशन, संजय मिश्रा, उपेंद्र लिमये, अंजलि आनंद, संजीदा शेख और ईशा गुप्ता अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
यह भी पढ़े -'मैं लाइफ को प्लान नहीं करती' बिना किसी करियर योजना के आगे बढ़ीं अंतरा माली और बनाई बॉलीवुड में पहचान
24 जुलाई को आएंगी कई नई फिल्में
24 जुलाई को एक साथ कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होंगी। द इंडिया स्टोरी समाज से जुड़े मुद्दे पर आधारित है। वहीं तेरा यार हूं मैं दोस्ती, प्यार और परिवार के रिश्तों की इमोशनल कहानी दिखाएगी। इसी दिन पौराणिक कथा पर बनी इंद्रजाल भी बड़े पर्दे पर आएगी। इसके अलावा शादी और पारिवारिक माहौल पर आधारित दुल्हनिया ले आएगी भी बड़े पर्देर पर देखने को मिलेगी।
Created On :   30 Jun 2026 7:17 PM IST












