मनोरंजन: बॉक्स ऑफिस पर मंडे टेस्ट में कौन पास, कौन फेल? जानें 'वेलकम टू द जंगल' से 'कॉकटेल 2' का कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर मंडे टेस्ट में कौन पास, कौन फेल? जानें वेलकम टू द जंगल से कॉकटेल 2 का कलेक्शन
वीकेंड पर फिल्मों की कमाई में अक्सर तेजी जाती। लेकिन, किसी भी फिल्म के लिए असली परीक्षा मंडे को होती है। ऐसे में इस सोमवार कई फिल्मों को मंडे टेस्ट से गुजरी है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। वीकेंड पर फिल्मों की कमाई में अक्सर तेजी जाती। लेकिन, किसी भी फिल्म के लिए असली परीक्षा मंडे को होती है। ऐसे में इस सोमवार कई फिल्मों को मंडे टेस्ट से गुजरी है। इनमें अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल से लेकर पंजाबी फिल्म कैरी ऑन जट्टा 4, कॉकटेल 2 समेत कई फिल्में शामिल हैं। आइए जानते हैं इनमें से कितनी फिल्में मंडे टेस्ट में पास या फेल हुई है?

जानें मंडे टेस्ट में फिल्मों की कमाई

अहमद खान निर्देशित और अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी सहित कई कलाकारों से सजी इस फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड पर तबाही मचा दी है। फिल्म के पेड रिव्यू में 3।75 करोड़ रुपयों की कमाई की थी। इसके बाद ओपनिंग डे पर फिल्म ने 15।25 करोड़, दूसरे दिन 20 करोड़ और तीसरे दिन 24।75 करोड़ रुपयों की शानदार कमाई की।

इसके बाद मंडे यानी चौथे दिन फिल्म ने 8।50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसी के साथ 'वेलकम टू द जंगल' ने अब तक 72।25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

अब बात करते हैं गिप्पी ग्रेवाल, सरगुन मेहता और बिन्नू ढिल्लों स्टारर 'कैरी ऑन जट्टा 4' की। यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 1।90 करोड़, दूसरे दिन 2।50 करोड़ और तीसरे दिन 3।40 करोड़ का कलेक्शन किया था।

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने चौथे दिन यानी मंडे को मंडे को 1।40 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म की टोटल कमाई 9।20 करोड़ रुपये हो गई है।

कॉकटेल 2 ने कमाए इतने करोड़ रुपये

बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म कॉकटेल 2 ने दूसरे वीकेंड अच्छी खासी कमाई की। फिल्म ने दूसरे शनिवार 4।25 करोड़ कमाए तो दूसरे संडे को इसकी कमाई 4.40 करोड़ रुपये रही।

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक कॉकटेल 2 ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे को 1।75 करोड़ की कमाई की। इसी के साथ इस फिल्म की 11 दिनों की कुल कमाई अब 84।89 करोड़ रुपये हो गई है।

मां इंति बंगारम ने किया दमदार कलेक्शन

लिस्ट में अगला मूवी सामंथा रूथ प्रभु की 'मां इंति बंगारम' का है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म किया है। इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 33.70 करोड़ कमाए थे। इसके बाद 8वें दिन इसने 4.35 करोड़,9वें दिन 4.90 करोड़ और 10वें दिन 5.30 करोड़ की कमाई की।

वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक मां इंति बंगारम ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे को 1.60 करोड़ कमाए हैं। इसी के साथ सामंथा की इस फिल्म की 11 दिनों की भारत में कुल नेट कमाई अब 49।85 करोड़ रुपये हो गई है।

मैं वापस आऊंगा ने भी की रिकॉर्ड कमाई

इम्तियाज अली निर्देशित वापस आऊंगा कई नई फिल्मों के आगे दमदार परफॉर्म कर रही है। यहां तक कि इसने रिलीज के तीसरे मंडे यानी 18वें दिन भी अच्छी कमाई की है। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक मैं वापस आऊंगा ने रिलीज के 18वें दिन यानी तीसरे मंडे को 1.50 करोड़ कमाए हैं। इसी के साथ इस फिल्म की 18 दिनों की कुल कमाई अब 47.80 करोड़ रुपये हो गई है।

Created On :   1 July 2026 2:05 AM IST

Tags

Next Story