Shivangi Joshi Engagement: रियालिटी शो ‘लॉकअप 2’ में शिवांगी के फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज, एक्ट्रेस ने कर ली है सगाई!

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इस समय सोशल मीडिया पर हर तरफ रियालिटी शो ‘लॉकअप 2’ की चर्चा हो रही है। तमाम कंटेस्टेट के वीडियोज वायरल हो रहे हैंष और इसी बीच टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। शो में एक्ट्रेस ने अपनी सगाई और शादी को लेकर बात की है। एक्ट्रेस की लाइफ में प्यार की एंट्री हो चुकी है और जल्द ही वह उस शख्स को अपना हमसफर भी बनाने की सोच रही हैं। रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में एक प्रतियोगी से शिवांगी ने अपनी जिंदगी से जुड़ी खास राज खोला। उन्होंने बताया कि वह एंगेज्ड हैं यानी कि उनकी सगाई हो चुकी है।
शिवांगी ने अपनी सगाई और शादी को लेकर क्या कहा?
शिवांगी जोशी का ‘लॉकअप 2’ से एक वीडियो वायरल है, जिसमें वह एक कंटेस्टेंट को बता रही हैं कि वह एंगेज्ड हैं। शिवांगी कहती हैं, ‘मैं सीधा शादी करना चाहती हूं।’ तब प्रतियोगी पूछती हैं कि शिवांगी को कैसा लड़का पसंद है। इस पर शिवांगी मुस्कुराती हैं और कहती हैं, ‘मैं एंगेज्ड हूं।’ इसका मतलब है कि शिवांगी ने सगाई कर ली है। वह शख्स कौन है? क्या करता है? इस बारे में अभी उन्होंने कुछ नहीं बताया है। बता दें कि शिवांगी का कुशाल टंडन से काफी पहले ही ब्रेकअप हो चुका है। दोनों एक लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में भी रहे हैं।
यह भी पढ़े -'पेड पालकी' विवाद निर्देशक और लीड एक्ट्रेस ने सतेंद्र सोनी के आरोपों को बताया गलत, कहा- 'हमारे पास हर बात के सबूत हैं'
‘लॉकअप 2’ में हर्षद चोपड़ा से लिंकअप की लगी अटकलें
एक तरफ शिवांगी जोशी ने अपनी सगाई की बात कही है। वहीं ‘लॉकअप 2’ में उनका नाम एक्टर हर्षद चोपड़ा के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों एक सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में साथ काम कर चुके हैं। शो में भी दोनों के बीच की बॉन्डिंग साफ नजर आती है। बात करें शिवांगी जोशी की तो एक्ट्रेस ने सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ जैसे रोमांटिक और फैमिली ड्रामा शो किए हैं।
Created On :   1 July 2026 10:20 AM IST












