Musafir Cafe Release Date: 'मुसाफिर कैफे' का टीजर हुआ रिलीज, रोमांटिक अंदाज में दिखे विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना भी आएंगी नजर

मुसाफिर कैफे का टीजर हुआ रिलीज, रोमांटिक अंदाज में दिखे विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना भी आएंगी नजर
12वीं फेल' से दर्शकों का दिल जीतने वाले विक्रांत मैसी अब अपनी नई वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं जिसका नाम है- 'मुसाफिर कैफे', नेटफ्लिक्स ने आज, 1 जुलाई को सीरीज का टीजर रिलीज किया है, जिसने रिलीज होते ही दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। 12वीं फेल' से दर्शकों का दिल जीतने वाले विक्रांत मैसी अब अपनी नई वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं जिसका नाम है- 'मुसाफिर कैफे', नेटफ्लिक्स ने आज, 1 जुलाई को सीरीज का टीजर रिलीज किया है, जिसने रिलीज होते ही दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। टीजर में तीन अजनबियों की दिलचस्प कहानी की झलक देखने को मिलती है। इसके साथ ही मेकर्स ने सीरीज की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है, जिससे फैंस का इंतजार और बढ़ गया है।

कैसा है टीजर

'मुसाफिर कैफे' का टीजर चंदर मोहन शर्मा यानी विक्रांत मैसी की कहानी को दिखाता है, जो एक ऐसी ज़िंदगी की तलाश में है जो असल में उसकी अपनी लगे। सुधा यानी वेदिका पिंटो अपनी शर्तों पर अपना रास्ता बनाने का पक्का इरादा रखती है। 'मुसाफिर कैफे' दिखाती है कि कैसे बिना प्लान की मुलाकातें और साथ में बिताए सफ़र किसी इंसान की ज़िंदगी की दिशा बदल सकते हैं। यह सीरीज साथ, चाहत और छूटे हुए मौकों जैसे विषयों को दिखाती है, और तीनों कहानियों को एक ही कहानी में पिरोकर जुड़ाव और खुद को खोजने की कहानी कहती है।

फिल्म 'मुसाफिर कैफे' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इस फिल्म में विक्रांत मैसी के साथ वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म की पहली झलक शेयर की है। यह फिल्म 24 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। यह सीरीज शरण्या राजगोपाल ने बनाई और लिखी है और रुचिर अरुण ने डायरेक्ट की है. यह दिव्या प्रकाश दुबे के नॉवेल ‘मुसाफ़िर कैफ़े’ पर आधारित है।

Created On :   1 July 2026 5:05 PM IST

Tags

Next Story