सिंगर रितु शर्मा ने केतन अग्रवाल के आखिरी शब्दों को किया याद, कहा- 'परफॉर्मेंस के बाद कहा था- मैम, आप कमाल हैं'

सिंगर रितु शर्मा ने केतन अग्रवाल के आखिरी शब्दों को किया याद, कहा- परफॉर्मेंस के बाद कहा था- मैम, आप कमाल हैं
पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड केस में सिंगर रितु शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में उस दिन को याद करते हुए कई अहम बातें साझा की हैं। रितु शर्मा ने कहा कि जिस पारिवारिक समारोह में वह परफॉर्म करने गई थीं, वहां केतन अग्रवाल और उनकी मंगेतर सिया गोयल दोनों ही बेहद सामान्य और खुश नजर आ रहे थे। उस माहौल को देखकर यह अंदाजा लगाना मुश्किल था कि आगे चलकर इतनी बड़ी दुखद घटना सामने आएगी।

मुंबई, 1 जुलाई (आईएएनएस)। पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड केस में सिंगर रितु शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में उस दिन को याद करते हुए कई अहम बातें साझा की हैं। रितु शर्मा ने कहा कि जिस पारिवारिक समारोह में वह परफॉर्म करने गई थीं, वहां केतन अग्रवाल और उनकी मंगेतर सिया गोयल दोनों ही बेहद सामान्य और खुश नजर आ रहे थे। उस माहौल को देखकर यह अंदाजा लगाना मुश्किल था कि आगे चलकर इतनी बड़ी दुखद घटना सामने आएगी।

आईएएनएस से बात करते हुए सिंगर रितु शर्मा ने कहा, "मुझे एक इवेंट कंपनी के जरिए केतन के परिवार के एक फंक्शन में परफॉर्म करने का मौका मिला था। यह एक फैमिली फंक्शन था। केतन और सिया दोनों इस फंक्शन में साथ मौजूद थे और दोनों ने मिलकर डांस भी किया था। पूरे समय दोनों एक सामान्य कपल की तरह व्यवहार कर रहे थे, हंस रहे थे और फंक्शन को एन्जॉय कर रहे थे। किसी भी पल ऐसा नहीं लगा कि उनके बीच किसी तरह की कोई समस्या या तनाव है।"

सिंगर ने आगे बताया, ''जब मुझे इस हत्याकांड की खबर मिली तो मैं एक पल के लिए सदमे में चली गई थी। मुझे यकीन ही नहीं हुआ कि वही लोग, जिन्हें मैंने कुछ समय पहले इतनी खुशी में देखा था, आज आपराधिक मामले का हिस्सा बन चुके हैं। उस दिन की कई यादें मेरे मन में बार-बार घूम रही हैं, खासकर फंक्शन खत्म होने के बाद का एक पल, जब केतन ने मुझसे कहा था कि मैम, आप कमाल हैं… प्लीज डिनर करके ही जाइए।''

बता दें कि केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच पहले से ही उलझी हुई है। इस मामले में केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके साथी चेतन चौधरी पर गंभीर आरोप लगे हैं। जांच एजेंसियों का कहना है कि दोनों ने मिलकर 18 जून को लोहगढ़ किले पर केतन को धक्का देकर नीचे गिराया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

पुलिस जांच के अनुसार, शुरुआत में सिया ने यह दावा किया था कि केतन का पैर फिसल गया और वह खाई में गिर गया, लेकिन बाद में तकनीकी और डिजिटल सबूतों ने इस कहानी पर सवाल खड़े कर दिए। जांच में सामने आया कि सिया ने कथित तौर पर मुंबई एयरपोर्ट जाते समय रास्ते में एक फूड मॉल पर रुकने के दौरान केतन का पासपोर्ट चुराया था। बाद में उसने उसे फाड़कर जला दिया। परिवार शादी से पहले बाली घूमने जाने वाला था, लेकिन एयरपोर्ट पर केतन को पासपोर्ट नहीं मिला, जिसके कारण पूरी यात्रा रद्द करनी पड़ी।

पुलिस का मानना है कि सिया ने जानबूझकर पासपोर्ट हटाया था ताकि दोनों साथ में यात्रा न कर सकें। पुलिस का दावा है कि सिया और चेतन के बीच पहले से संबंध थे और केतन उनके रिश्ते में बाधा बन रहा था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 July 2026 1:51 PM IST

Tags

Next Story