राम मंदिर चढ़ावा विवाद मामले में सपा ने साधा निशाना, माता प्रसाद पांडेय बोले- मंदिर का पैसा चुराना अन्यायपूर्ण

राम मंदिर चढ़ावा विवाद मामले में सपा ने साधा निशाना, माता प्रसाद पांडेय बोले- मंदिर का पैसा चुराना अन्यायपूर्ण
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने सरकार पर निशाना साधा है। उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि मंदिर का पैसा चुराकर ले जाना काफी अन्यायपूर्ण कार्य है। मुख्यमंत्री योगी गुंडागर्दी और चोरी खत्म करने की बात बोलते रहे और उनके राज में ये हो गया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नीयत पर कुछ कहा नहीं जा सकता।

मुंबई, 1 जुलाई (आईएएनएस)। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने सरकार पर निशाना साधा है। उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि मंदिर का पैसा चुराकर ले जाना काफी अन्यायपूर्ण कार्य है। मुख्यमंत्री योगी गुंडागर्दी और चोरी खत्म करने की बात बोलते रहे और उनके राज में ये हो गया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नीयत पर कुछ कहा नहीं जा सकता।

चढ़ावा विवाद पर आरएसएस को लेकर उन्होंने कहा कि जो लोग पैसा चुराने वाले हैं, वे उन्हीं से संबंधित हैं, इसलिए उनकी भूमिका तो है ही। मुख्यमंत्री बोल रहे थे कि उत्तर प्रदेश से चोरी, डकैती और बेईमानी खत्म कर दी। इतनी बड़ी चोरी पकड़ी गई, क्या इस मामले को लेकर वे इस्तीफा देंगे?

जन्मदिन के अवसर पर अखिलेश यादव को शुभकामनाएं देते हुए माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि उनको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं और भगवान से प्रार्थना है कि उन्हें दीर्घायु बनाएं।

वहीं, समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर कहा कि जो लोग जिम्मेदार हैं, जिन लोगों ने ढिंढोरा पीटा और राजनीतिक फायदा लिया, ये सभी लोग जिम्मेदार हैं। सबके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। छोटे लोगों को गिरफ्तार करने से काम पूरा नहीं हो गया है। अबू आजमी ने कहा कि राम मंदिर में इतनी बड़ी चोरी की गई है, इसको हल्के में नहीं लिया जा सकता। इस पर कड़ाई से जांच की जानी चाहिए और कार्रवाई होनी चाहिए।

अजय राय के नजरबंद करने के मामले पर उन्होंने कहा कि कोई दर्शन करने जाए या न जाए, किसी को बोलने की जरूरत नहीं है। जिसकी मंशा होगी वो जाएगा और जिसकी मंशा नहीं होगी वो नहीं जाएगा। भाजपा के राजनीतिकरण करने पर बहुत सारे लोग दर्शन करने नहीं जा रहे थे। हालांकि जिस तरह से उनको (अजय राय) रोका गया, वह तानाशाही है।

अबू आजमी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बारिश से पहले नालों और गटर की सफाई का काम करना चाहिए, अभी तक बिल्कुल भी सफाई नहीं की गई है। सारे पैसे भ्रष्टाचार में खत्म हो गए। भारी बारिश से सड़क पर गड्ढे बहुत बढ़ जाएंगे। इस पर सरकार को ध्यान देना जरूरी है।

'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर अबू आजमी ने कहा कि भाजपा मनमानी काम करती है। पहले उन्होंने सदन में बताया कि कोई भी जख्मी नहीं हुआ है और कोई भी शहीद नहीं है। ये लोग काफी झूठ बोलते हैं। सदन में सही बात बोली जाती है। उनको जवाब देना पड़ेगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   1 July 2026 3:13 PM IST

Tags

Next Story