'अगर सुधार करना है तो अपना बचाव करना बंद करो', कंगना रनौत ने राम कपूर को लगाई फटकार

अगर सुधार करना है तो अपना बचाव करना बंद करो, कंगना रनौत ने राम कपूर को लगाई फटकार
अभिनेत्री कंगना रनौत ने रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में 'जनता की आवाज' के रूप में एंट्री की। इस दौरान उन्होंने फराह खान और रितेश देशमुख के साथ मिलकर प्रतियोगियों से बातचीत की।

मुंबई, 1 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री कंगना रनौत ने रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में 'जनता की आवाज' के रूप में एंट्री की। इस दौरान उन्होंने फराह खान और रितेश देशमुख के साथ मिलकर प्रतियोगियों से बातचीत की।

शो के दौरान कंगना ने लोकप्रिय टीवी अभिनेता राम कपूर को उनके रवैये को लेकर खरी-खरी सुनाई।

कंगना ने राम कपूर से कहा कि अगर वह खुद में सुधार करना चाहते हैं तो उन्हें हर बात पर अपना बचाव करना बंद करना होगा।

'क्वीन' अभिनेत्री ने राम कपूर से कहा, "रामजी, आपको इस गेम को इतनी गंभीरता से नहीं लेना चाहिए था और अगर आपको लगता है कि आप इस जेल के लिए बहुत बड़े हैं तो फिर यहां आए ही क्यों? अपनी बेवकूफी दिखाने के लिए?"

इस पर राम कपूर ने अपना बचाव करते हुए कहा, "जब सही समय आएगा, तब मैं अपनी सच्चाई स्वीकार करूंगा और यहां मौजूद किसी भी व्यक्ति से बेहतर तरीके से करूंगा।"

इस पर कंगना ने उन्हें दोबारा चेतावनी देते हुए कहा, "अगर खुद में सुधार करना चाहते हैं तो अपना बचाव करना बंद कर दीजिए।"

इससे पहले फराह खान ने भी राम कपूर को इसी तरह का रियलिटी चेक दिया था।

'चार्जशीट' सेगमेंट के दौरान फराह ने कहा कि राम कपूर अपने हर शो में मुख्य भूमिका निभाते हैं, लेकिन 'लॉक अप 2' में आने के बाद वह बैकग्राउंड कलाकार बनकर रह गए हैं।

फराह ने कहा, "मैं आपसे पूछना चाहती हूं, हर शो में आप लीड रोल निभाते हैं, लेकिन यहां आने के बाद आप बैकग्राउंड एक्टर बन गए हैं।"

राम कपूर ने इस प्रतिक्रिया को सकारात्मक तरीके से नहीं लिया। उन्होंने फराह को रोकने के अंदाज में अपना हाथ उठा दिया।

यह देखकर फराह ने कहा, "जो मैं देख रही हूं, वह राम मुझे पसंद नहीं आ रहा। यह मजाकिया भी नहीं है।"

इसके बावजूद राम कपूर ने कहा, "मेरे लिए तो यह मजाकिया है। मैं जैसा हूं, वैसा ही हूं।"

फराह ने एक बार फिर समझाने की कोशिश करते हुए कहा, "आप यहां जो लेक्चर दे रहे हैं, आप असल में ऐसे बिल्कुल नहीं हैं।"

लेकिन राम कपूर अपनी बात पर अड़े रहे।

उन्होंने कहा, "तो निकाल दो मुझे। मैं बदलने वाला नहीं हूं। मैं जैसा हूं, वैसा ही रहूंगा।"

इसके बाद फराह ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, "जो लोग नहीं बदलते, वे डायनासोर बन जाते हैं।"

इस पर राम कपूर ने जवाब दिया, "मैं डायनासोर बन जाऊंगा।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 July 2026 12:03 AM IST

Tags

Next Story