भावुक हुई टीवी की बहू निया शर्मा, 'लाफ्टर शेफ 3' के खत्म होने पर कह दी दिल की बात
मुंबई, 1 जुलाई (आईएएनएस)। टीवी की मशहूर अभिनेत्री और घर-घर में बहू के किरदार में फेम पा चुकी निया शर्मा 'लाफ्टर शेफ्स' का तीसरा सीजन खत्म होने पर भावुक नजर आईं।
बुधवार को निया ने इंस्टाग्राम पर शो के फिनाले एपिसोड के कुछ खास पलों का वीडियो शेयर करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखा।
उन्होंने लिखा कि वह इस शो में शामिल होने के अनुभव को दुनिया की किसी भी चीज के बदले नहीं छोड़ना चाहेंगी।
अभिनेत्री ने बताया कि इस शो के तीन सीजन और हर बार वही भावनाएं रही। शो के खत्म होने पर आंखों से बहते आंसू और प्यार भरा दिल इससे पहले के सीजनों में भी देखने को मिला।
उन्होंने कहा कि इस शो से जो उन्हें अनुभव और प्यार मिला है, उसे वह दुनिया की किसी भी चीज के बदले नहीं छोड़ेंगी।
वीडियो के बैकग्राउंड में अभिनेत्री ने गाना 'अभी न जाओ छोड़ कर' भी जोड़ा।
'लाफ्टर शेफ्स 3' का आखिरी एपिसोड 28 जून को टेलीकास्ट हुआ। इस पसंदीदा शो के तीसरे सीजन में अली गोनी, रीम शेख, करण कुंद्रा, एल्विश यादव, रुबीना दिलैक, राहुल वैद्य, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल, निया शर्मा, सुदेश लहरी, कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह जैसे कई बड़े स्टार्स शामिल थे। शो में भारती सिंह होस्ट थीं और शेफ हरपाल सिंह सोखी जज थे।
इसके अलावा निया शर्मा ने बताया कि आज की तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में स्टारडम को कैसे देखा जाता है।
इंस्टा पर अपना एक ग्लैमरस वीडियो पोस्ट करते हुए निया ने लिखा कि आजकल फेम इंस्टेंट नूडल्स जैसा है। हर कोई इसका मजा लेता है।
इस पोस्ट पर उनकी दोस्त क्रिस्टल डिसूजा ने कमेंट किया कि ज्यादा से ज्यादा 2 मिनट के लिए।
निया 'बहनें', 'एक हजारों में मेरी बहना है', 'मेरी दुर्गा' और 'काली - एक अग्निपरीक्षा' जैसे शो में अपने काम के लिए जानी जाती हैं।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   2 July 2026 12:03 AM IST











