Box Office Collection: ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई में छठे दिन आई गिरावट, 100 से है इतने दूर, जानें ‘कॉकटेल 2’ और 'मैं वापस आऊंगा' का कलेक्शन

डिजिटल डेस्क, मुंबई। इन दिनों सिनेमाघरों में बॉलीवुड से लेकर साउथ तक कई सारी फिल्में लगी हुई हैं। लेकिन शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्में दस्तक देंगी। ऐसे में मौजूदा फिल्मों की कमाई पर असर साफ दिखने लगा है। अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को बॉक्स ऑफिस पर 6 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म की कमाई हर दिन घटती जा रही है। वहीं बिल्कुल एक सा हाल शाहिद-कृति और रश्मिका की फिल्म कॉकटेल 2 का है। तो चलिए जानिए इसके अलावा बाकी फिल्मों ने कितनी कमाई बुधवार को की है।
यह भी पढ़े -रूपाली गांगुली ने सतीश शाह के साथ 'साराभाई वर्सेस साराभाई' के दिन किए याद, कहा- बहुत याद करती हूं...
वेलकम टू द जंगल
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने अपनी कॉमेडी से शुरुआती दिनों में दर्शकों को खूब हंसाया। लेकिन अब इसका क्रेज कम हाे रहा है, इसलिए कमाई में भी गिरावट दिख रही है। फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने बुधवार को यानी रिलीज के छठे दिन 6 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि पांचवें दिन 9.25 करोड़ रुपये इस फिल्म ने कमाए थे। अहमद खान निर्देशित इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 87.50 करोड़ रुपये है।
कॉकटेल 2
फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने 13वें दिन 1.40 करोड़ रुपये कमाए हैं। जबकि 12वें दिन 1.85 करोड़ रुपये इस फिल्म ने कमाए थे। होमी अदजानिया निर्देशित इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 88.15 करोड़ रुपये हो चुका है। रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘कॉकटेल 2’ में लीड रोल में कृति सेनन, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर हैं।
मैं वापस आऊंगा
फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' ने रिलीज के 20वें दिन 1.40 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 50.95 करोड़ रुपये हो चुका है। इम्तियाज अली निर्देशित इस फिल्म में लीड रोल में दिलजीत दोसांझ, शरवरी, वेदांग रैना नजर आए।
Created On :   2 July 2026 10:56 AM IST












