Viral Video: पत्नी आरती के साथ नजर आए सुनील ग्रोवर, फैंस ने लुटाया प्यार, जानें कौन हैं कॉमेडियन की पत्नी?

पत्नी आरती के साथ नजर आए सुनील ग्रोवर, फैंस ने लुटाया प्यार, जानें कौन हैं कॉमेडियन की पत्नी?
सुनील ग्रोवर उनकी पत्नी आरती ग्रोवर को सार्वजनिक तौर पर एक साथ कम ही देखा गया है। हाल ही में दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सुनील ग्रोवर कॉमेडियन जगत के जाने माने कलाकार हैं। वे अपने काम के लिए आए दिन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहते हैं। और वे अपनी पर्सनल लाइफ को काफी पर्सनल रखते हैं। सुनील ग्रोवर उनकी पत्नी आरती ग्रोवर को सार्वजनिक तौर पर एक साथ कम ही देखा गया है। हाल ही में दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आम तौर पर अपनी पर्सनल लाइफ को छुपाकर रखने वाले इस कपल को कैमरे के सामने देखकर फैंस काफी खुश हैं।

सिंपल और खूबसूरत लुक में दिखा कपल

सुनील ग्रोवर और उनकी पत्नी आरती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आरती और सुनील का यह सादगी भरा अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। फैंस कमेंट्स में लिख रहे हैं कि यह कपल कितना सीधा-साधा और खूबसूरत है। इस दौरान सुनील ग्रोवर ने सफेद टी-शर्ट, काले रंग का ब्लेजर और ढीली-ढाली ब्लू कार्गो पैंट पहनी हुई है, जबकि आरती ग्रोवर ने धारीदार फुल-स्लीव टॉप और काली ढीली पैंट पहनी है। इसके साथ ही उन्होंने एक सिंपल बैग कैरी किया था।

आरती पेशे से एक इंटीरियर डिजाइनर हैं। उन्होंने खुद अपने दो-मंजिला मुंबई वाले घर को बहुत ही खूबसूरती से सजाया है। सुनील ग्रोवर भी अपनी पत्नी के इस हुनर की जमकर तारीफ करते हैं। आरती का मानना है कि घर ऐसा होना चाहिए, जो दिल को सुकूंन दे, न कि सिर्फ दूसरों को दिखाने के लिए हो। सुनील और आरती की शादी को कई साल हो चुके हैं और उनका 'मोहन' नाम का एक बेटा भी है।


Created On :   3 July 2026 1:01 PM IST

Tags

Next Story