Alpha X Review: फैंस से फिल्म ‘अल्फा’ को मिले ठीक-ठाक रिएक्शन, आलिया भट्ट पर भारी पड़ी एक्ट्रेस शरवरी वाघ, कहानी कमजोर!

डिजिटल डेस्क, मुंबई। यश राज फिल्म्स की मचअवेटेड स्पाई एक्शन फिल्म 'अल्फा' 3 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। लंबे समय से इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिली थी। वहीं ट्रेलर में ऋतिक रोशन के कैमियो ने फैंस की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया था। लेकिन अब आलिया भट्, बॉबी देओल, अनिल कपूर और शारवरी वाघ स्टारर अल्फा सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसका निर्देशन शिव रवैल ने किया है। अब फिल्म को लेकर फैंस के रिव्यूज सामने आने लगे हैं। जानिए, आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘अल्फा’ फैंस, ऑडियंस को कैसी लगी।
आलिया से ज्यादा शरवरी की तारीफ
‘अल्फा’ को आलिया भट्ट की फिल्म बोलकर प्रमोट किया गया था, शरवरी को सपोर्टिंग रोल की तरह रिलीज से पहले दर्शक देख रहे थे। लेकिन फिल्म रिलीज के बाद आलिया पर शरवरी भारी पड़ गई हैं। कई यूजर्स आलिया से ज्यादा तारीफ शरवरी की कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘मुझे लगता है कि लोग शरवरी के लिए ‘अल्फा’ फिल्म देखेंगे। आलिया भट्ट में वो बात नहीं है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘लोग शरवरी की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यहां तक कि आलिया भट्ट, बॉबी देओल और अनिल कपूर से भी ज्यादा।’
यह भी पढ़े -साउथ मेकर्स ने फिर किया कमाल, 'नागबंधम' एक भव्य, रहस्यमयी और शानदार विजुअल मिथोलॉजिकल एडवेंचर
Alpha has finally released today! The first day first show reviews are in, and people are raving about Sharvari’s performance- praising it way more than Alia Bhatt, Bobby Deol and Anil Kapoor.
— Krisha 🌸 (@KrishaAsiagh) July 3, 2026
Are you guys also going to watch Alpha ? #Sharvari #AliaBhatt #Alpha pic.twitter.com/xmuAkP173J
कहानी ने किया निराश
फिल्म 'अल्फा' के कुछ एक्शन सीन्स फैंस को पसंद आए लेकिन कहानी ने उन्हें निराश कर दिया है। एक एक्स यूजर ने लिखा, 'अल्फा' एक ऐसी फिल्म है, जिसमें कुछ दमदार सीन्स तो हैं लेकिन इसकी औसत कहानी इसे पीछे खींच लेती है।' यूजर ने आगे लिखा, 'कहानी शुरू से ही अंदाजा लगाने लायक है और इसमें बहुत कम ऐसे मोड़ हैं जो आपको सच में चौंका सकें।' एक सोशल मीडिया यूजर ने 'अल्फा' की कहानी को घटिया ही बता दिया। वीएफएक्स भी इस यूजर को बकवास लगे।
यह भी पढ़े -साउथ मेकर्स ने फिर किया कमाल, 'नागबंधम' एक भव्य, रहस्यमयी और शानदार विजुअल मिथोलॉजिकल एडवेंचर
#Alpha inside report: Review
— Babumoshai (@TeraKabil) July 2, 2026
Story: ghatiya
Screenplay: below average
VFX: bakwaas
Acting: bakwaas + ghatiya ( Specifically #AliaBhatt )
Action sequences: laughable
Overall rating: ⭐ 1/2 pic.twitter.com/GZBUMmnB77
#Alpha - MOVIE REVIEW ⭐⭐/5
— Ravi Chaudhary (@BURN4DESIRE1) July 3, 2026
Alpha is a film that has some strong moments, but an average story holds it back.
The biggest strength of the film is . His screen presence is powerful, and every time he appears on screen, he adds intensity to the film. Even with limited scenes, he… pic.twitter.com/Lpo7KI5Vg1
Created On :   3 July 2026 10:56 AM IST












