Aamir Khan Gauri Spratt Wedding: 'मेरी शादी है 5 जुलाई को...', आमिर खान ने बताया गौरी स्प्रैट संग वेडिंग का पूरा प्लान, वीडियो हो रहा वायरल

मेरी शादी है 5 जुलाई को..., आमिर खान ने बताया गौरी स्प्रैट संग वेडिंग का पूरा प्लान, वीडियो हो रहा वायरल
आमिर खान अपने बड़े बेटे एक्टर जुनैद खान के साथ स्क्रीनिंग में पहुंचे। इस दौरान आमिर खान ने फाइनली मीडिया के सामने आकर कंफर्म कर दिया है कि वे गौरी स्प्रैट संग शादी कर रहे हैं।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। वेब सीरीज प्रीतम एंड पेड्रो आज शुक्रवार 03 जुलाई को रिलीज हो रही है। इसकी रिलीज से पहले बीती रात इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। यहां फिल्म जगत के कई सितारे पहुंचे। आमिर खान अपने बड़े बेटे एक्टर जुनैद खान के साथ स्क्रीनिंग में पहुंचे। इस दौरान आमिर खान ने फाइनली मीडिया के सामने आकर कंफर्म कर दिया है कि वे गौरी स्प्रैट संग शादी कर रहे हैं। मिस्टर परफेक्शनिस्ट 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी कर रहे हैं। आमिर खान ने बताया यह सेरेमनी 5 जुलाई को उनके मुंबई वाले घर पर होगी।

आमिर ने गौरी संग अपना वेडिंग प्लान किया शेयर

दरअसल बुधवार को प्रीतम और पेड्रो के लिए एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान मीडिया से बात करते हुए एक्टर ने कहा कि शादी एक प्राइवेट सेलिब्रेशन होगी, जिसमें सिर्फ़ करीबी परिवार और दोस्त ही शामिल होंगे। उन्होंने कहा, "शादी 5 जुलाई को हो रही है, यह बहुत ही प्राइवेट फंक्शन है जो घर पर ही आयोजित किया जा रहा है। यह हमारे लिए बहुत खास दिन है हमारे दोनों परिवारों के लोग और कुछ करीबी दोस्त इसमें शामिल होंगे। हम इसे सादगी से घर पर ही मना रहे हैं। हम सभी का आशीर्वाद और दुआएं चाहते हैं प्लीज हमें ब्लेशिंग्स दें और प्रेयर करें कि हम खुश रहें और हमारा आगे का सफर शानदार हो।"

यह भी पढ़े -'बेबी डू डाई डू' रिव्यू बिना बोले पूरी कहानी कह गईं हुमा कुरैशी, रहस्य और सस्पेंस से भरपूर फिल्म

आमिर ने अपने 60वें बर्थडे पर गौरी संग रिश्ता किया था कंफर्म

बता दें कि आमिर खान ने इस साल की शुरुआत में अपने 60वें जन्मदिन पर पहली बार मीडिया के सामने गौरी स्प्रैट से इंट्रोड्यूस कराया था और पब्लिकली अपने रिश्ते को कंफर्म किया था। हाल ही में, उन्होंने 'वैरायटी इंडिया' को दिए एक इंटरव्यू में कंफर्म किया था कि वे दोनों शादी करने के लिए तैयार हैं।

Created On :   3 July 2026 11:33 AM IST

Tags

Next Story