Box Office Collection: जानें बॉक्स ऑफिस पर कैसी रही आलिया भट्टी की फिल्म 'अल्फा' की शुरुआत, YRF के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ने ओपनिंग डे पर इतने कमाए

डिजिटल डेस्क, मुंबई। फिल्म 'अल्फा' 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म है। वहीं, इस स्पाई यूनिवर्स की यह पहली महिला केंद्रित फिल्म है। शिव रवैल के निर्देशन में बनी यह एक्शन थ्रिलर फिल्म है। रिलीज से पहले इस फिल्म की काफी चर्चा थी। अब जब यह सिनेमाघरों में लग गई है तो जान लेते है की रिलीज के पहले दिन फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।
फिल्म कलेक्शन डे 1
आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की एक्शन थ्रिलर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है। पहले दिन इस फिल्म ने 9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह फिल्म डबल डिजिट में तो कमाई नहीं कर सकी, फिर भी इसके कलेक्शन को अच्छा माना जा रहा है। इसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ ने जासूस की भूमिका निभाई है। फिल्म का बजट 100 करोड़ के आस पास बताया जा रहा है।
यह भी पढ़े -शादी की तैयारियों में जुटीं टेलर स्विफ्ट, दोस्त गिगी हदीद के घर पहुंचीं; मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होगी ट्रैविस केल्से संग शादी
YRF स्पाई यूनिवर्स की सबसे कमजोर फिल्म?
यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की अब तक सात फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। इनमें आलिया भट्ट की 'अल्फा' की ओपनिंग सबसे कमजोर है। सात फिल्मों- एक था टाइगर, टाइगर जिंदा है, वॉर, पठान, टाइगर 3 और वॉर 2 में पहले दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन जुटाने वाली फिल्म 'पठान' है। वहीं, सबसे कम ओपनिंग लेने का रिकॉर्ड वॉर 2 के पास है। मगर, कमजोर ओपनिंग के मामले में 'अल्फा' ने फिल्म 'वॉर 2' की जगह ले ली है। अब देखना होगा वीकेंड पर फिल्म के कलेक्शन में कितना इजाफा होता है।
यह भी पढ़े -'धमाल 4' का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा, सेट पर हर दिन रहा मस्ती का माहौल एक्ट्रेस अंजलि आनंद
Created On :   4 July 2026 10:48 AM IST












